UP में कल किसान यात्रा निकालेगी सपा, कन्नौज में ट्रैक्टर चलाएंगे अखिलश

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की जमीन तैयार करने में जुट गई है। पार्टी ने सोमवार सात दिसंबर से किसान यात्रा का ऐलान किया है।

Newstrack
Published on: 6 Dec 2020 12:40 PM GMT
UP में कल किसान यात्रा निकालेगी सपा, कन्नौज में ट्रैक्टर चलाएंगे अखिलश
X
UP में कल किसान यात्रा निकालेगी सपा, कन्नौज में ट्रैक्टर चलाएंगे अखिलश (PC: social media)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में किसानों की बदहाली, केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में समाजवादी पार्टी सोमवार को पूरे प्रदेश में किसान यात्रा निकालने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद किसान यात्रा का नेतृत्व करेंगे। सोमवार को वे कन्नौज में किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाकर किसान यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

ये भी पढ़ें:वजन बढ़ रहा है तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

सपा यूपी में किसान आंदोलन की जमीन तैयार करने में जुट गई है

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की जमीन तैयार करने में जुट गई है। पार्टी ने सोमवार सात दिसंबर से किसान यात्रा का ऐलान किया है। इस यात्रा के जरिये समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर जिले में जाकर किसानों से मिलेंगे और केंद्र सरकार के कृषि सुधार संबंधी तीनों कानून वापस लेने की मांग करेंगे। समाजवादी पार्टी से मिल रही जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को खुद कन्नौज में मौजूद रहेंगे। वह किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ न केवल यात्रा में हिस्सा लेंगे बल्कि किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध किया है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने बयान जारी कर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध किया है। उन्होंने इसे किसानों का काला कानून करार दिया है और कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ देश के दुश्मन जैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए। किसानों की हर तकलीफ पर उल्टे उन्हें ही कोसने वाली भाजपा सरकार में किसान चौतरफा मार से बेहाल है। किसान को न तो गेहूं न धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला है। नहीं उसकी आय दोगुनी हुई है।

सरकारी क्रय केन्द्र भाजपा की बदनीयत का शिकार हो गए है। भाजपा सरकार में आवाज उठाने पर किसानों को लाठी, गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार से प्रताडि़त किया जाता है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर अन्नदाता के संघर्ष में उनका साथ दें और हर सम्भव मदद करें। किसान भाइयों के लिए आटा, दाल, चावल और दूध की कमी न होने पायें।

ये भी पढ़ें:किसान आंदोलन: अब किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे पवार

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि ‘किसानों की आय बढ़ाओं और खेती किसानी बचाओं‘ की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की किसान यात्राओं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सुविधानुसार अपने साधनों-पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों से शामिल होंगे। इन यात्राओं के दौरान किसानों के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story