×

Sanjeev Jeeva Murder: बड़ा खुलासा! संजीव जीवा की हत्या में इस पिस्टल का हुआ था प्रयोग, क्या है इसकी खासियत ? यहां जानें

Sanjeev Jeeva Murder Case Update: 357 मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर रिवॉलर की खूबियों के चलते इसे आम लोगों ने भी अपनी सुरक्षा के लिए बेहतर हथियार समझते हुए इसकी जमकर खरीदारी की।

Jyotsna Singh
Published on: 8 Jun 2023 9:13 AM GMT
Sanjeev Jeeva Murder: बड़ा खुलासा! संजीव जीवा की हत्या में इस पिस्टल का हुआ था प्रयोग, क्या है इसकी खासियत ? यहां जानें
X
Sanjeev Jeeva Murder Case Update (photo: social media )

Sanjeev Jeeva Murder Case Update: राजधानी लखनऊ सिविल कोर्ट रूम में बुधवार को हुए गोलीकांड के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है। लेकिन क्या आपको पता है संजीव जीवा हत्याकांड में किस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। अमेरिकी आग्नेयास्त्र उद्योग की सबसे ज्यादा विश्वसनीय हथियारों में एक है 357 मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर। 19वीं सदी में संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना को जब एक एक नई सर्विस रिवाल्वर की तलाश थी, उस ज़रूरत को पूरा करने के लिए इस रिवाल्वर को डिजाइन किया गया था।

संजीव जीवा हत्याकांड का वीडियो

357 मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर रिवॉलर की खूबियों के चलते इसे आम लोगों ने भी अपनी सुरक्षा के लिए बेहतर हथियार समझते हुए इसकी जमकर खरीदारी की। अंततः अपनी प्रसिद्धि के चलते ये रिवॉल्वर वाइल्ड वेस्ट की अमेरिकी विजय का प्रतीक बन गई। जबकि उस समय हैंड गन में कोई बेहतर विकल्प मौजूद नहीं था ऐसे समय में 357 मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते काफी लोकप्रियता अर्जित की।

हालांकि इसकी प्राचीन डिजाइन में इस रिवाल्वर के सिलेंडर के बगल में स्थित लोडिंग गेट के माध्यम से एक समय में एक बुलेट को लोड करने की आवश्यकता होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब इसमें 6 कारतूसों को एक साथ लोड किया जा सकता है। सटीकता की बात करें तो इसे अनट्रेंड व्यक्ति भी सटीक निसान साध सकता है। इस हथियार का निर्माण स्मिथ एंड वेसन और विनचेस्टर ने किया था जबकि इस पिस्टल का डिजाइन एल्मर कीथ , फिलिप बी. शार्प और डगलस बी. वेसन द्वारा बनाया गया था। यह अत्यधिक विश्वसनीय है और एक से अधिक शक्तिशाली राउंड फायर करता है,

357 मैग्नम रिवाल्वर एक सिंगल एक्शन रिवाल्वर है जो .357 मैग्नम कार्टेज के साथ विशेष राउंड फायर करता है। इसकी खासियत है की .357 रिवाल्वर लोड करते वक्त कभी जाम नहीं हो सकता है, और एक बार में एक गोली लोड होने के कारण इसे पुनः लोड के बीच में बाधित किया जा सकता है। इसे एक बेहतर होल्डआउट हथियार माना जाता है, इस पिस्टल का साइज इतना छोटा है कि इसे जिससे इसे आराम से छुपाया जा सकता है। विदेशों में ज्यादातर शिकारी या पुलिस इस पिस्टल का प्रयोग विशेष परिस्थितियों में करती है। ये अमेरिकन पिस्टल फिलहाल भारत में प्रतिबंधित नहीं है।

357 मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर की खूबियां

अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर मेड इन चेक रिपब्लिक है। ये पिस्टल वजन में बेहद हल्की होती है। इसकी कीमत 5 से 6 लाख रुपये के बीच है, जबकि इसके कारतूस डेढ़ से दो हजार रुपये में मिल जाते हैं। शूटिंग में 100 प्रतिशत सटीकता पाने की मांगों को पूरा करने के लिए इस पिस्टल को खासतौर पर डिज़ाइन किया गया। ALFA 3561 को शक्तिशाली .357 मैग्नम कार्ट्रिज का उपयोग किया जाता है और इसमें एक मजबूत स्टेनलेस फिनिश दी गई है। वहीं इसके हैंडलिंग एरिया पर दी गई रबर इसकी पकड़ को सुनिश्चित करती है साथ ही इसका साइज इतना सटीक बनाया गया है की यह पिस्टल हाथ में आराम से फिट हो जाती है। इस पिस्टल के खास फीचर्स की बात करें तो इसकी बैरल की लंबाई 6" / 152 मिमी है, जो इसकी शक्ति को तीन गुना ज्यादा बढ़ा देती है। इस पिस्टल की कुल लंबाई 293 मिमी है, इस पिस्टल के वजन की बात करें तो ये वजन के मामले में भी बेहद सुविधाजनक है। इतना की इसे आराम से कैरी करके ले जाया जा। सकता है। इस पिस्टल का कुल वजन 1150 ग्राम है। इस पिस्टल की सबसे बड़ी खासियत है कि बिना रुके लगातार 6 राउंड फायर किया जा सकता है। इस पिस्टल को स्टेनलेस फिनिश दिया गया है साथ ही इसके ग्रिप्स पर कंटूर रबर की कवरिंग मिलती ताकि पिस्टल हथेली से चिपक कर अपने टारगेट पर सटीक निसान साध सके।

इस पिस्ता का आउटपुट और इस रिवाल्वर का संयोजन किसी भी संकट की स्थिति के लिए एक विश्वसनीय हथियार के तौर पर डिजाइन किया गया है। ड्रॉप सुरक्षा और ऑल-स्टील डिजाइन किसी भी स्थिति में ले जाने पर उच्च स्तर की सुरक्षा की गारंटी देता है। छह इंच के संस्करण की सटीकता और शक्ति छोटी बंदूकों का उपयोग करने वाले गन लवर्स के लिए एक बेहतरीन और सटीक रिवाल्वर है। अब बात 357 मैग्नम बुलेट की खासियत की करते हैं तो ये 357 मैग्नम, या 9 × 33 मिमीआर बुलेट 0.357 इंच (9.07 मिमी) व्यास वाला एक धुआं रहित पाउडर कारतूस है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story