Sant Kabir Nagar News: केशव मौर्य ने बताया विकास का विज़न, कहा- भाजपा ने बदल दिया पूर्वांचल का नक्शा

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Amit Pandey
Published on: 21 Jun 2023 12:17 PM GMT
Sant Kabir Nagar News: केशव मौर्य ने बताया विकास का विज़न, कहा- भाजपा ने बदल दिया पूर्वांचल का नक्शा
X
Keshav Prasad Maurya, Sant Kabir Nagar

Santkabirnagar News: संतकबीरनगर जिले में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां सरकार के नौ साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ विरोधियों को आड़े हाथों लिया।

बाकी पार्टियों ने लूटा गरीब जनता को

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया जाएगा। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही गरीबों का कल्याण कर रही है, बाकी पार्टियां सिर्फ गरीबों को लूटने का काम कर रही थीं। धनघटा विधानसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए डबल इंजन की सरकार को संतकबीरनगर की तस्वीर बदलने वाला करार दिया।

पूर्ववर्ती सरकारों ने किया था पूर्वांचल को बर्बाद, भाजपा ने नक्शा बदल दिया

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर पूर्वांचल को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जबसे भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन’ सरकार सत्ता में आई है, उसने पूर्वांचल का नक्शा बदल दिया है। केशव मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा कि 2017 से पहले जिले में भाजपा की सभा में लोगों आने से रोका जाता था। सपा के गुंडे गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की जनसभा और रैली में न जाने के लिए धमकाते थे। अब गुंडों से डरना नहीं है। 2022 के चुनाव से पहले सपा के लोगों में अहंकार आ गया था। उन्होंने सरकार आने की खुशी मनाते हुए लोगों को धमकाना शुरू कर दिया था। अब 2024 में समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा और सपा देश में खाता खोलने लायक भी नहीं रहेगी। डिप्टी सीएम की जनसभा के दौरान हजारों की संख्या में उन्हें देखने-सुनने स्थानीय लोग पहुंचे। जनपद में पार्टी से जनप्रतिनिधियों के अलावा संगठन के तमाम पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

Amit Pandey

Amit Pandey

Next Story