×

'सपना' का ये सपना बीजेपी करेगी साकार, आज हो जाएगा ऐलान

सत्ता का अपना ही सुरूर होता है और इस सुरूर का आज मशहूर हरियाणवी डांसर व रागिनी कलाकार सपना चौधरी लुफ्त उठाएंगी। क्योंकि कान्हा की नगरी में सपना चौधरी के दो बार कार्यक्रम तय हुए, लेकिन भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओ और साधु संतों के संस्कृति पर हमले की दुहाई देकर उनको सत्ता के प्रभाव से निरस्त करा दिया था।

Roshni Khan
Published on: 7 July 2019 5:39 AM GMT
सपना का ये सपना बीजेपी करेगी साकार, आज हो जाएगा ऐलान
X

मथुरा: सत्ता का अपना ही सुरूर होता है और इस सुरूर का आज मशहूर हरियाणवी डांसर व रागिनी कलाकार सपना चौधरी लुफ्त उठाएंगी। क्योंकि कान्हा की नगरी में सपना चौधरी के दो बार कार्यक्रम तय हुए, लेकिन भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओ और साधु संतों के संस्कृति पर हमले की दुहाई देकर उनको सत्ता के प्रभाव से निरस्त करा दिया था।

लेकिन आज मथुरा के कस्बा कोसी में स्थित नवीन अनाज मंडी में सपना अपना जलवा बिखेरेंगी और इस बार उनके कार्यक्रम को कोई निरस्त नहीं करा पाय क्योंकि इस बार योगी सरकार का संस्कृति मंत्रालय ही उनका कार्यक्रम आयोजित करा रहा है।

ये भी देंखे:इटावा: जेल से 2 कैदी फरार, ट्रेन से कट कर एक की मौत

इसके लिए सपना चौधरी ने खुद एक वीडियो जारी कर अपनी प्रसन्नता का ईजहार किया साथ ही प्रदेश के धार्मिक सांस्कृतिक मंत्री लक्ष्मी नारायण का आभार भी जताया सपना ने अपने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगो से पहुंचने की अपील भी की है। सपना के इस कार्यक्रम को देखने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान खुद आ रहे है।

ये भी देंखे:MS Dhoni Birthday: जब महिला ने धोनी के साथ सारेआम की ऐसी हरकत और फिर…

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्कृति विभाग ने भी सारी तैयारी बड़े पैमाने पर कर ली है। सपना आज शाम बरखा बहार कार्यक्रम में मथुरा में अपनी प्रस्तुति देंगी। सपना आज खुश है क्योंकि मथुरा में लंबे अरसे से अपने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने का सपना देख रही सपना चौधरी का आज सत्ता के नजदीक होने की वजह से पूरा हो रहा है। खबर ये भी है की सपना चौधरी भाजपा की सदस्यता लेने जा रही हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story