×

राहुल गांधी से मार-पीट: ताबड़तोड़ चली लाठियाँ, पैदल जा रहे थे हाथरस

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के गांव जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेस वे पर हाथापाई की है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने उन पर बर्बर ढंग से लाठियां चलाई हैं कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 10:01 AM GMT
राहुल गांधी से मार-पीट: ताबड़तोड़ चली लाठियाँ, पैदल जा रहे थे हाथरस
X
राहुल गांधी से मार-पीट: ताबड़तोड़ चली लठियाँ, पैदल जा रहे थे हाथरस (social media)

लखनऊ: हाथरस में एक दलित दलित युवती के साथ हुई बलात्कार की घटना के बाद आज घटनास्थल पर जा रहे हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया उनके इस काफिले के साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता भी थे। इसके पूर्व सुबह राहुल गांधी घोषणा की थी कि वह हाथरस जाकर पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलेंगे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले से ही बता दिया था ।आज जब राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए निकले तो रास्ते भर पुलिस उनके पीछे चलती रही। इसके बाद जैसे ही वह और आगे बढ़े तो पुलिस ने पहले उनके साथ धक्का-मुक्की की। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धारा 188 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धारा 188 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राहुल गांधी के साथ हुई इस घटना के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उबाल आ गया है और वह वहां पर लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के गांव जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेस वे पर हाथापाई की है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने उन पर बर्बर ढंग से लाठियां चलाई हैं कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

rahul-gandhi rahul-gandhi (social media)

ये भी पढ़ें:हाथरस मामले की सीबीआई जांच हो, योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें-‘आप’ नेता संजय सिंह

हाथरस गैंगरेप मामले में कांग्रेस के आक्रामक रुख के आगे योगी सरकार बेबस नजर आ रही है

हाथरस गैंगरेप मामले में कांग्रेस के आक्रामक रुख के आगे योगी सरकार बेबस नजर आ रही है। योगी सरकार के अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर वह कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर कैसे नियंत्रण पाएं। बृहस्पतिवार को दिल्ली से हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने नोएडा में डीएनडी फ्लाईओवर पर रोक लिया। पुलिस ने उन लोगों की गाडियों के आगे बैरियर लगा दिए और कहा कि आगे गाडियां नहीं जा सकती। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका दोनों ही पैदल हाथरस की ओर चल दिए। उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

पैदल कुछ किमी तक चलने के बाद पुलिस ने उन्हें एक बार फिर रोकने की कोशिश की

पैदल कुछ किमी तक चलने के बाद पुलिस ने उन्हें एक बार फिर रोकने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई और पुलिसकर्मियों ने राहुल गांधी के साथ हाथा-पाई भी कर डाली। कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बचाने के लिए आगे बढे तो पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू कर दी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे मामले की जानकारी टवीट कर साझा की है। उन्होंने बताया कि हमें हाथरस जाने से रोका जा रहा है। राहुल के साथ हम सब पैदल निकले तो बार-बार हमें रोका गया। बर्बर ढंग से लाठियां चलाई गईं। कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं लेकिन हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियां , यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

rahul-gandhi rahul-gandhi (social media)

ये भी पढ़ें:यूपी सरकार के बचाव में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

राहुल गांधी के साथ हाथापाई और लाठीचार्ज की घटना ने आग में घी की तरह काम किया है। इससे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उबाल है। लोगों ने योगी सरकार की इस कार्रवाई की निंदा की है और कहा कि योगी सरकार पहले तो बेटियों के मान-सम्मान की रक्षा करने में नाकाम है और अब राजनीतिक दलों के नेताओं की जान लेने पर आमादा हो गई है।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story