×

Lakhimpur Kheri News: कटान प्रभावित गांवो का एसडीएम ने किया दौरा, प्रशासन ने गांवों में डाला डेरा

Lakhimpur Kheri News: जिले में कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर कटान प्रभावित तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी ने स्थलीय भ्रमण किया।

Himanshu Srivastava
Published on: 13 July 2023 2:42 PM GMT
Lakhimpur Kheri News: कटान प्रभावित गांवो का एसडीएम ने किया दौरा, प्रशासन ने गांवों में डाला डेरा
X

Lakhimpur Kheri News: जिले में कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर कटान प्रभावित तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी ने स्थलीय भ्रमण किया। कटान की वस्तुस्थिति जानी और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अफसरों ने प्रभावित परिवारों से बात-चीत किया। इन सभी प्रभावित गांव में प्रशासनिक टीमों ने डेरा डाल दिया।

एसडीएम ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह ने तहसील सदर, ब्लॉक फूलबेहड़ के करदहिया मानपुर के मजरा अहिराना पहुंचकर स्थलीय भ्रमण कर कटान की वस्तुस्थिति जानी, सभी प्रभावितों का दुख दर्द जाना एवं उन्हें प्रशासन की ओर से प्रदान की गई स्थान पर बचने के लिए आग्रह किया। एसडीएम ने स्थानीय ग्रामीणों से बात करते हुए उनका दुख दर्द जाना। कहा कि शासन -प्रशासन हर सम्भव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनपदवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। भरोसा दिया कि हर संकट में शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन विस्थापित परिवारों को सभी जरूरी, मुकम्मल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रशासन हससंभव करेगी मदद - एसडीएम ने किया दौरा

उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने धौरहरा तहसील अंतर्गत ग्राम रैनी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि विगत दिनों शारदा नदी द्वारा कटान की सूचना प्राप्त होते ही बाढ़ खंड द्वारा तत्काल प्रभाव से कटान रोधी कार्य प्रारंभ किए गए, जिससे वर्तमान में कटान की समस्या नहीं है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने तहसीलदार धौरहरा, नायब तहसीलदार धौरहरा, अवर अभियंता बाढ़ खंड के साथ बाढ़ खंड के कार्यों का अवलोकन किया। वर्तमान में कटान की स्थिति नही है। बाढ़ व कटान की विषम स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। उपस्थित ग्राम वासियों से वार्ता भी की। ग्रामीणों के द्वारा भी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

उप जिला अधिकारी रत्नाकर मिश्रा ने तहसीलदार विनोद गुप्ता के साथ तहसील गोला गोकरण नाथ के गांव रूरा सुलतानपुर के मजरा कोरियाना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि लगभग 10 घर अभी बचे हैं, उनमें आवासित लोग दाउदपुर और कई ग्राम में शिफ्ट हो गए हैं। डूब क्षेत्र में होने के कारण कटान रोकने की कोई कार्यवाही नहीं हो सकती। जो गरीब परिवार हैं उनको प्रशासन की ओर से बसाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से संवाद करके उनका दुख दर्द साझा किया। उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करके इस दुख दर्द में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेगा।

Himanshu Srivastava

Himanshu Srivastava

Next Story