×

UP Second Phase Voting: यूपी में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 60.44 फीसदी तक हुआ मतदान

Second Phase Voting: यूपी में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। यहां आज 55 सीटों के लिए 9 जिलों में वोटिंग हो रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 14 Feb 2022 2:29 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2022 1:33 PM GMT)

Second Phase Voting: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। यहां आज 55 सीटों के लिए 9 जिलों (सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर) में वोटिंग हुई। इन 9 जिलों से 586 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। अब आने वाले 10 मार्च को साफ होगा कि जनता ने किसे अपने लिए चुना है। यूपी में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 60.44 फीसदी तक मतदान हुआ है।

Live Updates

  • 14 Feb 2022 8:59 AM GMT

    मिर्जापुर: तो हमारी मतपेटी अशुद्ध हो जाएगी

    नगर विधानसभा से प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा ने किया नामांकन।पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा, कि 'मोदी-योगी और हमारे काम के नाम पर वोट मिलेगा।'  विधायक रत्नाकर मिश्रा ने यह भी कहा, जो भारत माता, प्रभु श्रीराम की जय बोलेगा, हमे उसी का वोट चाहिए, जो लोग उनकी जय नहीं बोलेंगे, उनका वोट नहीं चाहिए। अगर उन्होंने हमे अपना वोट दे दिया तो हमारी मतपेटी अशुद्ध हो जाएगी।

  • 14 Feb 2022 8:23 AM GMT

    दोपहर एक बजे तक उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के मतदान में 39.07 प्रतिशत वोटिंग। सबसे ज्यादा सहारनपुर के वोटर्स में दिखा उत्साह। 

  • 14 Feb 2022 8:18 AM GMT

    सपा का आरोप- बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलती है

    समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। आरोप है, कि सहारनपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में 'कमल' यानी बीजेपी की पर्ची निकल रही है। साथ ही, आरोप लगाया कि बूथ संख्या- 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को कम दिखता है या बिल्कुल नहीं दिखता, मतदान अधिकारी उनका वोट खुद डाल रहे। वहीं, सपा का कहना है कि बूथ संख्या- 403 पर मुस्लिम मतदाताओं को वापस भेजा जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है, कि 'आपके वोट डल चुके हैं।' समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है।

  • 14 Feb 2022 8:08 AM GMT

    'आजम खान को रिहा करा दीजिए मुख्यमंत्री जी'

    विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए इमरान मसूद ने आज मतदान के बाद मीडिया से कहा, 'तब तो मैं योगी जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करूंगा कि आजम साहब को जेल से निकालें। हम उनके बहुत आभारी होंगे। वह कैसी बातें कर रहे हैं। आजम साहब को बिना किसी शर्म के उन्हें लूट का आरोपी बता रहे हैं। उन्होंने राजनीति को मजाक बना दिया है।' इमरान मसूद ने योगी आदित्यनाथ के के 80-20 प्रतिशत वाले बयान पर कहा, 'उन्होंने ये बात तो ठीक ही कही, लेकिन एक गलती कर दी। 80 प्रतिशत लोग हमारे (समाजवादी पार्टी) साथ हैं और 20 प्रतिशत उनके (बीजेपी) साथ।

  • 14 Feb 2022 8:05 AM GMT

    योगी के इंटरव्यू पर ये बोलीं आजम खान की पत्नी 

    सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के हालिया इंटरव्यू में सपा नेता आजम खान के जेल से बाहर न आने के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराने के बयान पर राजनीति तेज हो गई है। इसे लेकर आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा बोलीं, 'यह गलत है। मुख्यमंत्री योगी बहुत सी गलत बयानबाजी करते हैं। ये भी उनमें से एक है।

  • 14 Feb 2022 8:02 AM GMT

    मुरादाबाद में ड्रोन से पहरेदारी

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मुरादाबाद जिले में ड्रोन की मदद से निगरानी जारी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया पूरी नजर बनाए हुए हैं। वो कहते हैं, 'हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है। ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।

  • 14 Feb 2022 7:20 AM GMT

    उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण के लिए मुरादाबाद-बिजनौर में बंपर वोटिंग हुई। 

  • 14 Feb 2022 7:20 AM GMT

    उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण के लिए मुरादाबाद-बिजनौर में बंपर वोटिंग हुई। 

  • 14 Feb 2022 7:00 AM GMT

    एक्टर दिशा पाटनी के माता-पिता ने डाला वोट

    बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी और उनकी मां पदमा पाटनी ने आज वोटिंग की।

  • 14 Feb 2022 6:56 AM GMT

    MLA नवाब जान और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने डाला वोट

    मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में सपा प्रत्याशी और विधायक नवाब जान ने आज मतदान किया। वहीं, बिलासपुर में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी अपना वोट डाला। शाहजहांपुर में कई बुजुर्गों ने भी मतदान किए। 

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story