×

Meerut News: मेरठ में टला बड़ा हादसा, रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, आठ मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

Meerut News: डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सजवाण दलबल के साथ पहले घटनास्थल पहुंचे। फिर घटना में घायल हुए मजदूरों का हाल जानने केएमसी अस्पताल पहुंचे।

Sushil Kumar
Published on: 17 July 2023 8:17 AM GMT
Meerut News: मेरठ में टला बड़ा हादसा, रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, आठ मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
X
Slab Fell on RapidX Employees, Meerut

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रैपिड रेल स्टेशन के लिए बन रहा स्लैब आज तड़के अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसमें आठ मजदूर दब गए। घटना की सूचना पर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सजवाण दलबल के साथ पहले घटनास्थल पहुंचे। फिर घटना में घायल हुए मजदूरों का हाल जानने केएमसी अस्पताल पहुंचे।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना में आठ मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब आधी रात को रैपिडएक्स ट्रेन के कर्मचारी ऊपर फ्रेम रख रहे थे इसी दौरान अचानक भरभरा कर पूरा स्लैब गिर पड़ा। इस दौरान काम कर रहे आठ मजदूर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार चंदन और भोला नाम के दो मजदूरो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांच अन्य मजदूर घायल हुए हैं लेकिन, उनकी हालत गंभीर नहीं है। इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गई है। वहीं गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटा दिया गया है। जिसके कारण सामान्य यातायात चल रहा है।

गनीमत यह रही कि कोई भी फ्रेम के नीचे नहीं दबा। फ्रेम के नीचे आ जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। यही नहीं हादसा आज तड़के करीब तीन बजे उस समय हुआ जब घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही नहीं थी। इसके अलावा इस दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि शॉप्रिक्स मॉल चैराहा जहां यह हादसा हुआ वहां दिन के समय काफी भीड़ रहती है और अक्सर जाम के कारण यहां वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। जाहिर है कि यह हादसा दिन या शाम के समय होता तो काफी लोग इसके शिकार हो सकते थे।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story