×

शाहजहांपुर: 2 सगी बहनों ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, मां से हुआ था विवाद

मां से विवाद के बाद 2 सगी बहनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों को पहले सीएचसी लाया गया उसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया।

Ashiki
Published on: 10 Feb 2021 5:47 PM GMT
शाहजहांपुर: 2 सगी बहनों ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, मां से हुआ था विवाद
X
शाहजहांपुर: मां से हुआ विवाद, 2 सगी बहनों ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

शाहजहांपुर: मां से विवाद के बाद 2 सगी बहनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों को पहले सीएचसी लाया गया उसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: मथुरा: वैष्णव कुंभ समागम की व्यवस्थाओं से संतो में आक्रोश, किया ये ऐलान

जानें क्या है पूरा मामला?

घटना थाना तिलहर के चौहटिया मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले कदीर की चार पहले बिमारी से मौत हो गई थी। उनकी सात बेटियां और 3 बेटे हैं। 5 बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि 2 बेटियों की उम्र 20 और 21 साल है। दोनों बहने अपनी मां और 2 भाईयों के साथ रहती है। जबकि एक भाई दुबई में नौकरी करता है। बुधवार की शाम दोनों बहनों का विवाद मां से हो गया था। मां ने बेटियों की फटकार लगा दी थी। जिसके बाद नाराज दोनों बहनों ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद दोनों बहनों की हालत बिगड़ी और उसके बाद मां को अहसास हुआ।

चीखपुकार सुनकर आसपास के रहने वाले लोग आए और भाइयों को सूचना दी गई। दर्द से तड़प रही दोनों बहनों को पहले सीएचसी पर लाया गया। जहां से उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुछ देर होने के बाद दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाईयों के मुताबिक, दोपहर में खाना खाने के लिए घर आए थे। तब तक सबकुछ ठीक था। सबने मिलकर खाना खाया था। लेकिन उबके बाद ऐसा क्या हुआ कि, दोनों बहनों ने जहर खा लिया, इसकी जानकारी नही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर देहात: जीवित को किया मृतक घोषित, डीएम ने पीड़ित को दिलाया न्याय

संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि, दो बहनों ने जहर खाया है, दोनों की मौत हो गई। आपस में कुछ विवाद हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: आसिफ अली

Ashiki

Ashiki

Next Story