×

चमोली त्रासदी में रोया शांहजहांपुर, लापता हुआ मजदूर, परिवारवाले इंतजार में

थाना खुटार क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षिय वर्षिय शेर सिंह शादी के बाद अपनी ससुराल में रहने लगे थे, एक बेटा दादी के घर तो दूसरा बेटा अपनी नानी के घर रहता है।

Roshni Khan
Published on: 10 Feb 2021 6:30 AM GMT
चमोली त्रासदी में रोया शांहजहांपुर, लापता हुआ मजदूर, परिवारवाले इंतजार में
X
चमोली त्रासदी में रोया शांहजहांपुर, लापता हुआ मजदूर, परिवारवाले इंतजार में (PC: social media)

शाहजहांपुर: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद शाहजहांपुर के एक परिवार पर बेबसी और मायूसी छा गई है। मजदूरी करने गए शेर सिंह के मोबाइल नंबर पर बार बार फोन करने पर उधर से कोई जवाब नही मिल रहा है। एक माह पहले बेटे ने पिता से बात की थी, लेकिन अब ग्लेशियर फटने के बार बार फोन करने के बाद भी पिता की आवाज सुनाई नही दे रही है। अब परिवार सिर्फ प्रार्थना और उम्मीद के सहारे ही शेर सिंह का इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें:Twitter के होश ठिकाने: सरकार की चेतावनी के बाद एक्शन में, खालिस्तानी अकाउंट बंद

उत्तराखंड के चमोली में मजदूरी करने चले गए

दरअसल थाना खुटार क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षिय वर्षिय शेर सिंह शादी के बाद अपनी ससुराल में रहने लगे थे, एक बेटा दादी के घर तो दूसरा बेटा अपनी नानी के घर रहता है। परिवार का पेट पालने के लिए शेर सिंह ठेकेदार के जरिए उत्तराखंड के चमोली में मजदूरी करने चले गए। मजदूर शेर सिंह के परिवार के मुताबिक, एक माह पहले बेटे ने पिता से बात की थी। उसके बाद खबर आई कि, चमोली में ग्लेशियर फट गया है, कई लोगों की मौत भी हो गई है। उसके बाद शेर सिंह से कई बार मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।

परिवार तब और भी परेशान हो गया, जब चमोली प्रशासन ने अपनी सूची में शेर सिंह का नाम दर्ज किया, परिवार को पता चलते ही शेर सिंह की सलामती के लिए प्रार्थनाएं करने का दौर शुरू हो गया। प्रार्थना के लिए हाथ उठते और जुबान से सिर्फ एक ही आवाज आती कि, शेर सिंह सलामत रहें। हालांकि परिवार का कहना है कि, इश्वर से प्रार्थना और और शेर सिंह के सही सलामत वापसी की सिर्फ उम्मीद ही लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:लाल किला हिंसा में ताड़बतोड़ गिरफ्तारी, एक और आरोपी आया पुलिस के हाथ

शेर सिंह जिस ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गए थे

परिवार का कहना है कि, शेर सिंह जिस ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गए थे। उस ठेकेदार से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन ठेकेदार भी कोई सही जवाब नही देते हैं। बेटा सिर्फ अपने पिता की आवाज सुनने के लिए मोबाइल किसी को नही देता है, बेटा उम्मीद लगाए है कि, उसके मोबाइल पर पिता का फोन आएगा और पिता से बात हो जाएगी। फिलहाल परिवार शेर सिंह की सलामती के लिए प्रार्थनाएं और उम्मीद लगाए बैठा है।

रिपोर्ट- आसिफ अली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story