×

एसडीएम ले रहे थे मीटिंग, महिला ने पेड़ से लटक लगा ली फांसी...और फिर

यूपी के शाहजहांपुर में जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से आज एक विधवा महिला ने तहसील परिसर के अंदर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। महिला को परिसर मे मौजूद लोगों ने फांसी के फंदे से उतारा। जबकि तहसील मे एसडीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था।

Rishi
Published on: 19 March 2019 2:10 PM GMT
एसडीएम ले रहे थे मीटिंग, महिला ने पेड़ से लटक लगा ली फांसी...और फिर
X

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से आज एक विधवा महिला ने तहसील परिसर के अंदर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। महिला को परिसर में मौजूद लोगों ने फांसी के फंदे से उतारा। जबकि तहसील मे एसडीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। उसके बावजूद महिला से कोई भी अधिकारी मिलने को राजी नहीं था। इसी बात से आहत होकर महिला ने फांसी के फंदे पर लटक गई। उसके बाद एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी महिल के पास पहुंचे। उसके बाद पीङित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की जमीन पर दबगों ने कब्जा कर लिया है। वो जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए कई महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रही थी।

ये भी देखें : अयप्पा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुई महाकलश पूजा

घटना तहसील पुवायां परिसर की है। थाना बंडा के हेतमनगला गांव निवासी 55 वर्षीय जानकी की जमीन पर गांव के दबगों ने कब्जा कर लिया है। महिला के पति की कई साल पहले बिमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा दिल्ली मे रहकर नौकरी करता है। महिला अकेली घर मे रहती है। आज वह जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसील पुवायां मे शिकायत करने पहुची थी। लेकिन तहसील मे एसडीएम रिजवान अली अधिकारियों की मीटिंग कर रहे थे। लेकिन परेशान महिला चाहती थी वह अधिकारियों से मिलकर शिकायती पत्र दे दें। मीटिंग होने के कारण उस अधिकारीयों से नही मिलने दिया गया। उसके बाद परेशान महिला जानकी ने रस्सी से परिसर मे स्थित एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। गनीमत रही कि महिला को लोगों ने लटकते देख लिया। इसके बाद समय रहते महिला को फांसी के फंदे से उतार लिया गया।

खबर मिलते ही एसडीएम मीटिंग छोङ मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पीङित महिला ने दी तहरीर मे गांव के दबगों के साथ साथ कानूनगो और हल्का लेखपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि पति की मौत के बाद गांव के छोटा ठाकुर, वेद प्रकाश, सोमपाल, सुरेश सिंह, भरत सिंह समेत आधा दर्जन से ज्यादा दबगों ने जमीन पद कब्जा कर लिया। बेसहारा होने के कारण उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इतना ही नही कानूनगो और हल्का लेखपाल भी दबगों का साथ देता है। इससे पहले भी कई बार महिला तहसील से लेकर थाने और तहसील दिवस पर शिकायत कर चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुइ। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर कङी कार्यवाई की मांग की है।

ये भी देखें : CJM कोर्ट में दर्ज हुआ IPS अमिताभ ठाकुर और SO हजरतगंज के खिलाफ मुकदमा

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह का कहना है कि महिला ने तहसील परिसर मे फांसी लगाई थी। लेकिन महिला को बचा लिया गया है। महिला को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। फांसी लगाने की कोशिश क्यों की इसकी अभी सही जानकारी नही मिली है। हालांकि इतना पता चला कि महिला अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रही है। ज्यादा जानकारी तहसील से मिल सकती है।

वही जब एसडीएम पुवायां रिजवान अली से बात की तो उन्होंने मीटिंग होने की बात कहकर फोन काट दिया।

डाक्टर घनश्याम का कहना है कि महिला के गले पर खरोंच के निशान है। बेहोशी की हालत मे महिला को लाया गया था। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story