×

रिश्ते को किया शर्मसार: पिता, बेटी से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनन्दन सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसकी 15 वर्षीय बेटी का दो साल से यौन शोषण कर रहा है।

PTI
By PTI
Published on: 24 Jun 2019 9:43 AM GMT
रिश्ते को किया शर्मसार: पिता, बेटी से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
X
bareli-pita-putri

बरेली (उप्र): समाज आजकल किस दिशा में जा रहा है कुछ पता नहीं चल रहा है प्रतिदिन दुष्कर्म की ही खबरें सुनने को मिल रही है कुछ इसी तरह खबर बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी से कथित तौर पर दो साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनन्दन सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसकी 15 वर्षीय बेटी का दो साल से यौन शोषण कर रहा है।

ये भी देखें : आलिया भट्ट शामिल हुईं रणबीर कपूर की फैमिली फोटो में

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि घटना का पता तब चला जब एक दिन पीड़िता की छोटी बहन ने अचानक पिता की करतूत को देख लिया और इसकी जानकारी अपनी मां को दी।

सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था।

ये भी देखें : आलिया भट्ट शामिल हुईं रणबीर कपूर की फैमिली फोटो में

उन्होंने बताया की थाना सीबीगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह फरार है और उसकी तलाश जारी है।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story