×

मेरे साथ हैं नेताजी, उनसे पूछकर ही बनाई नई पार्टी: शिवपाल सिंह यादव

लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सियासत में आए दिन नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी(सपा) से नाराज होकर अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 March 2019 8:35 AM GMT
मेरे साथ हैं नेताजी, उनसे पूछकर ही बनाई नई पार्टी: शिवपाल सिंह यादव
X

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सियासत में आए दिन नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी(सपा) से नाराज होकर अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़ें.....चीन की मजबूरी, CPEC के लिए आतंकी मसूद अजहर बहुत जरुरी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव उनके साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव से भी चर्चा होने की बात कही।

यह भी पढ़ें.....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, बहुत हो गया, अब नहीं सहेंगे आतंकवाद

शिवपाल यादव ने कहा, 'मैं जानता हूं नेताजी मेरे साथ है। मैंने पार्टी उन्हीं की अनुमति से बनाई है। लेकिन वे उसी पार्टी के साथ जुड़े रहे जो उन्होंने बनाई है। मैंने उनसे सेक्युलर पार्टियों के साथ गठबंधन में जोड़ने की बात भी की थी, मैंने अखिलेश से भी बात की थी।'

यह भी पढ़ें.....इमरान ने कहा- नवाज शरीफ को उनकी पसंद का इलाज मुहैया कराया जाए

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के चुनाव लड़वाने की योजना बना रहे थे। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story