×

बलिया में गरजे शिवपाल यादव, भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की कही बात

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जिले के सहतवार नगर में आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा से हरगिज गठबंधन नही करेंगे।

Chitra Singh
Published on: 19 Jan 2021 12:38 PM GMT
बलिया में गरजे शिवपाल यादव, भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की कही बात
X

बलिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए समान विचारधारा वाले सभी बड़े व छोटे दलों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा से गठबंधन के लिए कई बार ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नही किया। उनका गठबंधन सपा से ही होगा तथा वह त्याग करने के लिए तैयार हैं।

भाजपा से हरगिज गठबंधन नही- शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जिले के सहतवार नगर में आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा से हरगिज गठबंधन नही करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें भाजपा से गठबंधन के लिए कई बार ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नही किया। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि वह सपा से गठबंधन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह कहा कि राजनीति में उनका सिद्धांत है- संघर्ष के साथ त्याग। वह सरकार बनाने के लिए त्याग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका नारा भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए गैर भाजपावाद का है। उन्होंने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए समान विचारधारा वाले सभी बड़े व छोटे दलों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें... कटा सिर देख दहल उठे सभी लोग, सिद्धार्थनगर में सामने आई ये खौफनाक घटना

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि सभी दल इकट्ठा होकर ही भाजपा को हटाने में कामयाब हो सकते हैं। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब उनकी सभी दलों व नेताओं से बातचीत होगी तभी वह कुछ बोलेंगे। तांडव वीडियो को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भावनाओं के साथ खिलवाड़ नही होना चाहिये। उन्होंने नये कृषि कानून की पुरजोर मुखालफत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है । उन्होंने सभी कानूनों को वापस लेने की मांग की।

shivpal singh yadav

राजनीति देश की एकता व अंखडता के लिए घातक

इसके पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान पर नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की 19वीं पुण्यतिथि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियो व कानूनी बिलो के कारण देश के गरीब, किसान, व्यापारी, बेरोजगार युवा सहित सभी आम लोग परेशान हैं। किसान बिल व कोराना पर राजनीति देश की एकता व अंखडता के लिए घातक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केन्द्र की गलत नीतियो, नोटबंदी, जीएसटी व कोरोना के कारण लोग पहले से ही मंहगाई व परेशानी झेल रहे थे, इस बीच किसान बिल लागू किया गया हैं, जो देशहित में गलत है।

ये भी पढ़ें:खतरनाक घर में रहना: शरीर में हो रही ये समस्या, जानें एक्सपर्ट की सलाह

शिवपाल ने पीएम मोदी पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि किसान बिल का पार्टी तब तक विरोध करेगी जब तक इसे वापस नहीं ले लिया जाता। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की झूठी बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने देश के आर्थिक विकास को चौपट कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा किसान, गरीब, मजदूर के लिए एैसी पालिसी लायेगे की सभी को लाभ होगा। किसानो का बिजली बिल माफ कर दिया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सरकार प्रसपा की ही बनेगी।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story