×

सपा के नए जिलाध्यक्ष: हुआ ऐसा जोरदार स्वागत, बोले मिलकर बनाएं सपा की सरकार

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सपा ज़िला अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से यूपी के 22 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।

Newstrack
Published on: 25 Aug 2020 2:25 PM GMT
सपा के नए जिलाध्यक्ष: हुआ ऐसा जोरदार स्वागत, बोले मिलकर बनाएं सपा की सरकार
X
SP New District Head Welcome

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष का आज सपा कार्यालय डुमरियागंज पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह के दौरान सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्य सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर पहुंचकर नए ज़िलाध्यक्ष लालजी यादव को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नवयुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी दफ्तर पर सपा के नए जिला अध्यक्ष लालजी यादव का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सपा ज़िला अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से यूपी के 22 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी अध्यक्ष ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार आम जनता का शोषण हो रहा है। इस लॉकडाउन में आज जहां सैकड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। तो वहीं लगातार अब लोगों की नौकरी जाने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें- प्रियंका पर BJP ने दिखाई दरियादिली, पार्टी में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

SP New District Head Welcome SP New District Head Welcome

प्रदेश की जनता बढ़ रही महंगाई से जहां परेशान हैं तो दूसरी तरफ किसान पेट्रोल और बढ़ी डीजल कीमतों के कारण खेती नही कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों में मजदूरों को नौकरी देने की बात कही जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। प्रदेश सरकार काम करने में ज़ीरो और सम्प्रदायिकता फैलाने में नम्बर वन है। अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच मे जाकर सरकार के कामों को लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्हें हराकर सबक सिखाने का कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया है।

इस अवसर पर ये लोग रहे मौजूद

SP New District Head Welcome SP New District Head Welcome

कार्यक्रम दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी डुमरियागंज रामकुमार उर्फ चिंकू यादव ने कहा कि लालजी यादव के अध्यक्ष बनने से पार्टी में एक नई जान और नई उर्जा का संकेत दिखाई देने लगा है। इनके अध्यक्ष बनने पर पूरे जिले के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। और अध्यक्ष जी की अगुवाई में 2022 फतह जरूर होगी।

ये भी पढ़ें- इंटरपोल ने नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण यादव ,तोताराम वर्मा, अजय यादव, अफ़सर रिज़वी, राजेश चौधरी, दिलीप पाठक, पप्पू मलिक, बब्बू भाई, कमाल भाई, कुन्नन भाई, बिजय बहादुर यादव, बिजय यादव, शाहजहाँ बेगम,छोटे श्रीवास्तव, गनी मौलाना, गरीब दास,चिक्कू यादव, मुन्ना भाई, दिवाकर यादव, निहाल मेहदी रिज्बी, रघुनंदन पांडेय, वजीर भाई, अनीस खान, पुत्तन भाई, सोनू पांडे विजय बहादुर सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- इंतज़ार हैदर

Newstrack

Newstrack

Next Story