स्वामी प्रसाद मौर्या का बीजेपी पर हमला-बोले-भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है

Siddharthnagar News: छत्रपति शाहू जी महाराज की 149 जयंती समारोह किया गया आयोजन। कार्यक्रम में सपा के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Intejar Haider
Published on: 25 Jun 2023 2:48 PM GMT
स्वामी प्रसाद मौर्या का बीजेपी पर हमला-बोले-भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है
X
Swami Prasad Maurya targets CM Yogi Adityanath

Siddharthnagar News: जिले में छत्रपति शाहू जी महाराज की 149 जयंती समारोह आयोजन किया गया। इस समारोह में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने शिरकत की। लोहिया कला भवन में हुए कार्यक्रम में सपा के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज देश का नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। सरकारी नौकरियां गायब है, जो सरकारी नौकरी आ रही है भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही है।

महंगाई की मार से देश की जनता त्रस्त है। ऐसे में परिवर्तन की बयार चल चुकी है। विपक्षी पार्टियों की आवाज को दबाया जा रहा है। देश की सरकारी सम्पतियों को बेचना सरकार की असफलता का कारण है। देश भी खतरे में है। इस सरकार से लोकतंत्र भी खतरे में है। देश और संविधान बचाने में लिए सारी पार्टियां एक मंच पर आ रही हैं। 2024 के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा। धर्मिक विरोध के सवाल पर कहा कि धर्म का ठेका से राजनीतिक पार्टियां नहीं चलती हैं, उसे धर्माचार्य को करना चाहिए। जनता ने राजपाट चलाने के लिये दिया जिसे भाजपा नहीं चला पा रही है।

इनके पाप का घड़ा भर गया है। अब भंडा फूटने वाला है। वहीं प्रदेश में सपा कितनी सीट जीतेगी के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि हम इतनी सीट जीतेंगे जितने में भाजपा की विदाई हो जाएगी। भाजपा के 80 के 80 सीट जितने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय बताएगा उनका दावा हर जगह रहता है। वहीं सपा के अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। सबके निशाने पर सीएम योगी और पीएम मोदी ही रहे।

Intejar Haider

Intejar Haider

Next Story