×

Siddharthnagar News: अमृत महोत्सव को लेकर निकाली गई तिंरगा बाइक रैली, रैली में दिखा बाबा का बुलडोजर

Siddharthnagar News: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगो को सभा से संबोधित करते हुए सांसद ने कहा आज का भारत आत्मनिर्भर भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है और बहुत जल्द ही भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित देश बन जाएगा।

Intejar Haider
Published on: 16 Aug 2023 3:59 PM GMT
Siddharthnagar News: अमृत महोत्सव को लेकर निकाली गई तिंरगा बाइक रैली, रैली में दिखा बाबा का बुलडोजर
X
(Pic: Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के विधानसभा बांसी में नगर के माघ मेला मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा के जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य की अध्यक्षता में सांसद जगदंबिका पाल, बांसी विधानसभा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वर्तमान विधायक राजा जयप्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। बांसी नगर में जगह-जगह पर सैकड़ो लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसी तरह तिलौरा चौराहे पर भी लोगों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का समापन खेसराहा ब्लॉक परिसर में किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश – सांसद

लोग हाथो में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदेमातरम, परिवारवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, तुष्टीकरण भारत छोड़ो, वीर शहीदों की कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तान आदि गगनचुंबी नारो के साथ पूरा गूंज गया। खेसराहा ब्लॉक परिसर में सभा का भी आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगो को सभा से संबोधित करते हुए सांसद ने कहा आज का भारत आत्मनिर्भर भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है और बहुत जल्द ही भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित देश बन जाएगा अब तुष्टीकरण परिवारवाद भ्रष्टाचार को भारत छोड़ना पड़ेगा इसी क्रम में रामजियावन मौर्या, विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने सरकार की उपलब्धियां के बारे में लोगों को बताया। सभा के माध्यम से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र पांडे, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी करण सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। सभा का समापन मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के द्वारा किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर बबलू मिश्रा, अमरनाथ पांडे, प्रिंस पांडेय, रामकिंकर मिश्र, लक्ष्मी मोदनवाल, नागेंद्र मिश्र, बबलू मिश्रा, नागेंद्र पांडे, अमरिंदर पाल, मनोज चौबे, दिलीप सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार राव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Intejar Haider

Intejar Haider

Next Story