×

Agra News: बिगड़ रहा रिश्तों का सामंजस्य, तीन अलग-अलग मामलों में भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमें

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में देवर और भाभी के रिश्ते के बीच खटास देखने को मिली है। तीन अलग-अलग मामलों में भाभी ने अपने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं हैं। एक मुकदमे में महिला ने देवर के साथ पति को भी नामजद किया है। रिश्तों के बीच सामंजस्य खोता जा रहा है।

Rahul Singh
Published on: 29 April 2023 1:06 PM GMT (Updated on: 29 April 2023 1:10 PM GMT)
Agra News: बिगड़ रहा रिश्तों का सामंजस्य, तीन अलग-अलग मामलों में भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमें
X

Agra News: रिश्तों के बीच सामंजस्य खोता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के आगरा में देवर और भाभी के रिश्ते के बीच खटास देखने को मिली है। तीन अलग-अलग मामलों में भाभी ने अपने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं हैं। एक मुकदमे में महिला ने देवर के साथ पति को भी नामजद किया है। पहला मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। विवाहिता का पति से विवाद चल रहा है। विवाहिता ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। पति और देवर पर घर के बाहर मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उसका पति नीरज और देवर नवीन रात के वक्त उसके घर के बाहर मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमते हैं। घर के चक्कर लगाते हैं। महिला का आरोप है कि पति और देवर उसके साथ अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

दूसरा मामला थाना कमलानगर क्षेत्र का है। कमलानगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देवर पर पति से मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि देवर उनके परिवार से रंजिश मानता है। देवर राहुल अग्रवाल ने उनके पति नितिन अग्रवाल के साथ मारपीट की। पति के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने आरोपी देवर राहुल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

तीसरा मामला भी थाना कमला नगर क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने देवर और ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कमला नगर थाने में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पति अजय अग्निहोत्री को पीने की आदत है। इस बात की शिकायत करने के लिए महिला अपने ससुराल गई। ससुराल में देवर दीपक अग्निहोत्री ने महिला के साथ बदसलूकी की। गाली गलौज की। महिला का आरोप है कि देवर ने घर में घुसकर महिला के अश्लील हरकत भी की। महिला की शिकायत पर कमला नगर पुलिस ने आरोपी देवर दीपक अग्निहोत्री समेत अन्य नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story