×

सीतापुर में बोले कांग्रेस नेता निर्मल खत्री, पूंजीपतियों को देश बेच रही मोदी सरकार

कांग्रेस हमेशा अग्रणी भूमिका में नजर आएगी उन्होंने मोदी सरकार द्वारा तीन काले कानूनों पर जनता से संवाद किया एवं उन्होंने या विश्वास दिलाया प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कॉन्ग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

suman
Published on: 13 Feb 2021 2:54 PM GMT
सीतापुर में बोले कांग्रेस नेता निर्मल खत्री, पूंजीपतियों को देश बेच रही मोदी सरकार
X
रामाश्रय अवस्थी सुधीर पांडे संजीत गुप्ता जेपी शुक्ला पुनीत शुक्ला आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर तमाम कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में किसान एवं स्थानीय लोगों ने अपनी सहभागिता की। रिपोर्ट, पुतान सिंह, सीतापुर

सीतापुर: कांग्रेस के जनसंवाद जय जवान जय किसान कार्यक्रम आयोजन तहसील सीतापुर के ग्राम अशोडर मैं किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा मोदी सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और हकूक की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी।

श्री खत्री ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा किसानों को सम्मान दिलाने का काम किया है और किसानों के हर संघर्षों में कांग्रेस हमेशा अग्रणी भूमिका में नजर आएगी उन्होंने मोदी सरकार द्वारा तीन काले कानूनों पर जनता से संवाद किया एवं उन्होंने या विश्वास दिलाया प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कॉन्ग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

लाभकारी योजनाएं कांग्रेस की देन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बाजीराव खाडे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है एवं मनरेगा एवं तमाम लाभकारी योजनाएं कांग्रेस की सरकारों ने दी है लेकिन भाजपा की सरकार जनता को झूठ बोल कर गुमराह करने का काम कर रही है। पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कहा कि जहां एक और कांग्रेस ने अंग्रेजो के खिलाफ मोर्चा खोलकर इस मुल्क को आजाद कराया था।

यह पढ़ें....एटा: पाकिस्तानी महिला बन गई प्रधान, पोल खुली तो हुई गिरफ्तार

सरकार को उखाड़ फेंकने

आज कांग्रेस फिर से किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार देश के अन्नदाता ओं के ऊपर काले कानूनों को थोप कर आर्थिक व्यवस्था को चैपट करने का काम कर रही है एवं संपूर्ण जनपद में हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे जनपद प्रभारी कुमुद गंगवार ने कहा जनपद सीतापुर में कांग्रेस के तिरंगे झंडे को फिर से स्थापित करने का काम समस्त कांग्रेस जनों को करना होगा।

यह पढ़ें....मेरठ में अधिवक्ता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BJP MLA पर लगाए ये आरोप

किसानों के हित की लड़ाई लड़ती

सभा को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा विजयनाथ अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस हमेसा से ही किसानों के हित की लडाई लडती रही है और किसानों की हर सम्भव मदद करने का भरसक प्रयास भी किया है, और भाजपा सरकार केवल किसानों के साथ छल कर रही है और किसानों को पूॅजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है,, जो किसानों के साथ अन्याय है। कॉन्ग्रेस उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने सभा का संचालन करते हुए नौजवानों का आवाहन करते हुए कहा कि आज नौजवानों को एक होकर किसानों के समर्थन में एकजुट होना होगा।

पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी

सभा को प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत दीक्षित शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव मुनेश्वर रावत अशोक कुमार सिंह मुन्ना पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पा भार्गव कयूम अंसारी सुरेश गुप्ता राज किशोर सिंह चोक्ष विभु अवस्थी रेहाना खातून दिनेश कश्यप आशा कनौजिया प्रेमलता शुक्ला श्यामसुंदर शुक्ला रामाश्रय अवस्थी सुधीर पांडे संजीत गुप्ता जेपी शुक्ला पुनीत शुक्ला आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर तमाम कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में किसान एवं स्थानीय लोगों ने अपनी सहभागिता की।

रिपोर्ट, पुतान सिंह, सीतापुर

suman

suman

Next Story