×

हिना के साथ अन्याय: पति ने की दूसरी शादी, सामने आई कानून की लापरवाही

वो अपने दोनों बच्चों के साथ दर बदर की ठोकरे खा रही है और उधर उनके पति ने 17/06/2020 को दूसरी शादी कर ली।

Rahul Joy
Published on: 22 Jun 2020 8:17 AM GMT
हिना के साथ अन्याय: पति ने की दूसरी शादी, सामने आई कानून की लापरवाही
X
hina fatima

सीतापुर: जिलें से हिना फातिमा ने एक मेल किया है कि उनकी शादी 5/11/2012 को काजी टोला तम्बौर जिला सीतापुर मोहम्मद नजीब पुत्र मुफ़्ती अब्दुल अजीज थाना तम्बौर से हुई थी। शादी के बाद से ही उनके ससुराल वाले और पति के द्वारा दहेज़ के लिए मारने और पीटने की धमकी देना चालू हो गई। इसी बीच उनके दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की ) हुए।

आम आदमी को बड़ा झटका: 46 सालों बाद होगा ऐसा, PPF ब्याज दर में बड़ी गिरावट

पति ने तलाक की दी थी धमकी

pati

भविष्य उन दोनों का अच्छा हो जाए इसी वजह से वो सब सहती रही। लेकिन फिर एक दिन ससुराल वाले और पति के द्वारा मारी गई और तलाक की धमकी देकर दोनों बच्चों के साथ खाली हाथ ही वहा से भगा दिया। 12/06/2018 के बाद वे कई बार मायके से ससुराल जाती रही लेकिन हर बार उन्हें तलाक की धमकी दी जाती और मार पीट कर भगा दिया जाता। अपने बच्चों के लिए वो हर मुमकिन प्रयास करती लेकिन फिर एक दिन उनके पति ने उन्हें तीन तलाक कहकर उनके सारे अधिकार और उनका घर उनसे छीन लिया। जिसके बाद वो अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके (गोंडा) में रहने लगी।

मुख्यमंत्री ने दिया वादा

उन्होंने कानून का सहारा लिया और इन्साफ की उम्मीद में धक्के खाती रही। वो मुख्यमंत्री के तीन तलाक से पीड़ित महिलाओ से संवाद के कार्यक्रम में भी पहुंची और अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने भी वादा किया कि उन्हें इन्साफ जरूर मिलेगा। लेकिन आज भी वो कानून और सरकार के बीच पिसती जा रही है और ज़िन्दगी की इस राह में ठोकर भी खा रही है।

वो अपने दोनों बच्चों के साथ दर बदर की ठोकरे खा रही है और उधर उनके पति ने 17/06/2020 को दूसरी शादी कर ली। उनको कानून और सरकार के ऊपर पूरा भरोसा था कि उन्हें इन्साफ जरूर मिलेगा लेकिन अब उनके भरोसे का खून हो चुका है।

सरकार और कानून से उठाया सवाल

उन्होंने सवाल उठाया है कि कहा गई वो सरकार और उनके कानून जो पीड़ित महिलाओ के साथ थी। जो कहती है नारी शक्ति सर्व शक्तिशाली है । महिला सशक्तिकरण की बात करते है लेकिन आज भी महिलाओं को लूटा जा रहा है। उनके विश्वास और हिम्मत का खून किया जाता है।

वो एक बार फिर सरकार और उसके बनाए गए कानून से न्याय पाने की आशा करती है कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सकें। उन्होंने यह भी बोला कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपने दोनों बच्चों के साथ इस दुनिया को अलविदा कह देंगी। और इसकी ज़िम्मेदार यहाँ की सरकार और कानून की होगी।

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story