×

झांसी में रफ्तार का कहर, गई चार की जान, दो ने मौत को गले लगाया

जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें सड़क हादसे में चार लोगों की जान गई है, जबकि कीटनाशक दवा का सेवन करने से...

Newstrack
Published on: 6 July 2020 5:51 AM GMT
झांसी में रफ्तार का कहर, गई चार की जान, दो ने मौत को गले लगाया
X

झांसी: जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें सड़क हादसे में चार लोगों की जान गई है, जबकि कीटनाशक दवा का सेवन करने से युवक की मौत हुई है। इसके अलावा घरेलू विवादों से परेशान होकर महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: भारत से टकराव का दांव पड़ा उल्टा, दुनिया में कई मोर्चों पर अलग-थलग पड़ा चीन

दुर्घटनाओं में महिला समेत चार की मौत

महोबा के ग्राम पनका निवासी चुन्नीलाल की लड़की भारती देवी बीते रोज कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, रास्ते में चार पहिया वाहन ने भारती देवी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं, ललितपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोमरी निवासी लक्ष्मण दास बाइक पर सवार होकर बीज खरीदने ग्राम बिरधा जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी, अमेरिका से अनोखा ड्रोन खरीदेगा भारत

उधर, एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी राजकुमार पाल और शाहजहांपुर के ग्राम तालौड़ निवासी वासुदेव सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कीटनाशक दवा का सेवन करने से युवक की गई जान

बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघुवां निवासी रामबाबू कसबे में बिरयानी का ठेला लगाता है। बीते रोज साथियों के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ये भी पढ़ें: सावन का पहला सोमवार: CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

घरेलू विवादों के चलते महिला ने लगा ली आग, मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर के नौगांव निवासी बाबूलाल की पत्नी संगीता देवी का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वह कमरे में गई और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली जिससे वह झुलस गई। झुलसी हालात में उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां संगीता देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रिपोर्ट: बी.के. कुशवाहा

ये भी पढ़ें: सैकड़ों वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस पर किया बड़ा दावा, WHO को दी ये चेतावनी

Newstrack

Newstrack

Next Story