×

Sonbhadra News: मिट्टी की गुणवत्ता मुताबिक रोपवाएं पौधे, मुख्य वन संरक्षक ने किया सोनभद्र का दौरा

Sonbhadra News: मुख्य वन संरक्षक ने पौधरोपण की तैयारियों के क्रम में किए गए मृदा परीक्षण की रिपोर्ट मांगी और किस मिट्टी के लिए कौन से पौधे उपयुक्त होंगे? इसका ख्याल रखते हुए, ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का निर्देश दिया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 30 Jun 2023 2:56 PM GMT
Sonbhadra News: मिट्टी की गुणवत्ता मुताबिक रोपवाएं पौधे, मुख्य वन संरक्षक ने किया सोनभद्र का दौरा
X
वनों का निरीक्षण करते मुख्य वन संरक्षक अधिकारी(Pic: Newstrack)

Sonbhadra News: प्रदेश की प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे और मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा वानिकी संजय श्रीवास्तव की अगुवाई वाली टीम ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर पौधरोपण की तैयारियों का हाल जाना। की गई तैयारियों की मौके पर जाकर स्थिति जांची। पौधरोपण की तैयारियों के क्रम में किए गए मृदा परीक्षण की रिपोर्ट मांगी और किस मिट्टी के लिए कौन से पौधे उपयुक्त होंगे? इसका ख्याल रखते हुए, ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का निर्देश दिया। अवैध कटान की मिलती शिकायतों पर भी प्रभावी अंकुश की हिदायत दी।

मुख्य वन सरंक्षक ने किया औचक निरीक्षण

शुक्रवार को अचानक से धमकी मुख्य वन सरंक्षक ममता संजीव दुबे की अगुवाई वाली टीम ने रेणुकूट वन प्रभाग के हिस्सों का औचक निरीक्षण किया। इसी कडी में दोपहर बाद वह बघाडू वन क्षेत्र के देवपुरा नर्सरी पर पहुंची। यहां मौजूद मिले वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह और अन्य कर्मिैयों से पौधों की प्रजाति और पौधरोपण वाली एरिया कमे मिट्टी के गुणवत्ता की जानकारी ली। नर्सरी में पौधों की अच्छी बढ़वार प्रसन्नता जताते हुए निर्देशित किया कि मिट्टी की गुणवत्ता के मुताबिक़ अधिक से अधिक बरगद, पीपल, नीम के साथ ही फलदार, छायादार पेड़ों के पौधे लगवाए जाएं।

मुख्य वन संरक्षक विंध्यांचल मंडल रमेश चंद झा, रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र श्रीवास्तव, उप प्रभागीय वनाधिकारी भानेंद्र सिंह और उषा देवी को जरूरी निर्देश भी दिए। हिदायत दी कि वनों में अवैध कटान पर नजर बनाए रखने के साथ ही पेड़ पौधों को क्षति पहुंचाने वालों पर भी नजर रखी जाए। जहां कहीं भी इस तरह की शिकायत मिले, उसको लेकर कार्रवाई की जाए। सूबे की राजधानी से अचानक धमके उच्चस्तरीय अमले को लेकर वनकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय श्रीवास्तव, वन दरोगा विशाल कुमार, बंधु राम आदि साथ बने रहे।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story