×

Sonbhadra News: हर जगह लहराएं तिरंगा, इन सावधानियों का रखें ख्याल, धरोहर के रूप में संजोकर रखे झंडे की निशानी

Sonbhadra News: डीएम चंद्रविजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों पर तिरंगे को सम्मान के साथ झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना है। इसे फहराते वक्त यह ध्यान रखें कि केशरियां रंग की पट्टी झंडे के ऊपर की तरफ हो।

Kaushlendra Pandey
Published on: 14 Aug 2023 3:05 PM GMT
Sonbhadra News: हर जगह लहराएं तिरंगा, इन सावधानियों का रखें ख्याल, धरोहर के रूप में संजोकर रखे झंडे की निशानी
X
(Pic: Newstrack)

Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर जहां रेलवे स्टेशनों सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं हर-घर तिरंगा, मेरी माटी, मेरा देश.. को लेकर भी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होते रहे। शाम को जगह-जगह तिरंगा जुलूस निकालकर आजादी के दिवानों को याद किया गया और भारत माता के जयकारे लगाए गए। मंगलवार को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में देर शाम तक तैयारियों का क्रम बना रहा। मंगलवार की सुबह सवा 10 बजे जहां तिरंगा ध्वज फहराकर आजादी के जश्न की शुरूआत की जाएगी। इससे पहले प्रभात फेरी जैसे आयोजन किए जाएंगे। डीएम चंद्र विजय सिंह ने लोगों से शान से तिरंगा लहराने, इस दौरान राष्ट्रहित और तिरंगे के सम्मान में जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

झंडा लहराते वक्त इन बातों का जरूर रखें ख्याल: डीएम

डीएम चंद्रविजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों पर तिरंगे को सम्मान के साथ झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना है। इसे फहराते वक्त यह ध्यान रखें कि केशरियां रंग की पट्टी झंडे के ऊपर की तरफ हो। झंडा अगर सरकारी परिसर में फहराया जाता है, तो सूर्याेदय के उपरांत ध्वजारोहण किया जाए और सूर्यास्त के बाद उसे सम्मान के साथ उतारा जाए। निजी आवासों और प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को भी सूर्यास्त के उपरांत आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जाएगा। झंडा उतारने के बाद किसी भी नागरिक द्वारा इसे फेका नहीं जाएगा बल्कि उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए।

विशेष परिस्थितियों में रात में भी फहरा सकते हैं तिरंगा

डीएम ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है। हर घर पर झंडा विधिवत् तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाया जाना निषेध होगा। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए.., हम सभी अपने घरो पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनें।

रेलवे स्टेशन पर लगी विभाजन विभाषिका की प्रदर्शनी

जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसका अवलोकन करते हुए लोगों से जाति, मजहब जैसी चीजों से परे रहकर सदैव एकजुट रहने की अपील की। पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अगुवाई में मौन यात्रा निकाली गई और रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विजय यादव सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story