×

Sonbhadra News : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कई अहम पदों पर फेरबदल, इन लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदा

Sonbhadra News : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कई अहम पदों पर फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में सोनभद्र के कई लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 30 July 2023 1:35 PM GMT
Sonbhadra News : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कई अहम पदों पर फेरबदल, इन लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदा
X

Sonbhadra News : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कई अहम पदों पर फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में सोनभद्र के कई लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालय पर रविवार को एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों के साथ बैठक की और किए गए फेरबदल तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों का ऐलान किया।

कौशल किशोर पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी द्विवेदी ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए कौशल किशोर पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सोनभद्र के मोहन पांडेय को प्रदेश सचिव, राजकुमार सिंह को विंध्याचल मंडल का महामंत्री, जुबेर अहमद को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिलाध्यक्ष रहे लक्ष्मी जायसवाल पर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्याक्ष जेपी द्विवेदी ने कार्यक्रम मौजूद पदाधिकारियों को उनका मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि उनका संगठन लंबे समय से प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ता चला आ रहा है। कहा कि आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। मनोनीत पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वह पूर्व की भांति संगठन में सक्रियता बनाए रखने के साथ ही, संगठन को मजबूती देने और प्रधानों के हक की आवाज उठाने के लिए तत्पर बने रहेंगे।

गोपीनाथ का टूटा संगठन से नाता

लंबे समय से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते आ रहे और हाल तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाने वाले जिले के गोपीनाथ गिरी, का संगठन से नाता टूट गया है। मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल कुछ कारणों से उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

ब्लाक अध्यक्षी की भी नए सिरे से सौंपी गई जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि चतरा का ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सिंह, रॉबर्ट्सगंज का ब्लाक अध्यक्ष आनंद पटेल, कोन का ब्लाक अध्यक्ष सुजीत यादव, चोपन का ब्लाक अध्यक्ष रामसजीवन यादव को मनोनीत किया किया गया है। वहीं, जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मुस्लिम बेग को सौंपी गई है।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story