×

Sonbhadra News: सोनभद्र में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, घर में अकेला पाकर की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Sonbhadra News:घटना के वक्त पीड़िता अपने आवास में अकेली थी। उसके माता-पिता कामकाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर वापस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।

Kaushlendra Pandey
Published on: 19 May 2023 8:40 PM GMT
Sonbhadra News: सोनभद्र में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, घर में अकेला पाकर की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
X
Sonbhadra News 13-year-old minor raped

Sonbhadra News: राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी में रह रही एक 13 वर्षीय नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त पीड़िता अपने आवास में अकेली थी। मां घर लौटी तो पूरे वाकए की जानकारी हुई। प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले में प्राथमिक छानबीन के बाद, सच्चाई बाते हुए पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ही एक इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया गया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने आवास में अकेली थी। उसके माता-पिता कामकाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर वापस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो प्रथमदृष्ट्या मामला सही पाया गया। इसके बाद रात में ही मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। वहीं, मिली सूचना के आधार पर आरोपी युवक को भी दबिश डालकर दबोच लिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं और एक्ट में मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। मामले में शिवा नामक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story