×

UP विधानसभा उपचुनाव: सपा 4 प्रत्याशी होंगे मैदान में, मल्हनी से ये बने प्रत्याशी

सपा द्वारा घोषित 04 विधानसभा सीटों में तीन पर भाजपा का कब्जा था। नौगावां सादात विधानसभा सीट से भाजपा के चेतन चैहान विधायक थे। वह योगी सरकार में काबीना मंत्री भी थे और पिछले दिनों कोरोना के कारण उनकी मौत हो गई थी।

Newstrack
Published on: 5 Oct 2020 12:20 PM GMT
UP विधानसभा उपचुनाव: सपा 4 प्रत्याशी होंगे मैदान में, मल्हनी से ये बने प्रत्याशी
X
UP विधानसभा उपचुनाव: सपा 4 प्रत्याशी होंगे मैदान में, मल्हनी से ये बने प्रत्याशी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी में 07 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 04 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। सपा ने नौगावां सादात से सैयद जावेद अब्बास, टूंडला से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर से इंद्रजीत कोरी तथा मल्हनी से लकी यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

शिवपाल-अखिलेश में हुए विवाद

सपा द्वारा घोषित 04 विधानसभा सीटों में तीन पर भाजपा का कब्जा था। नौगावां सादात विधानसभा सीट से भाजपा के चेतन चैहान विधायक थे। वह योगी सरकार में काबीना मंत्री भी थे और पिछले दिनों कोरोना के कारण उनकी मौत हो गई थी। सपा ने यहां से सैयद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है। शिवपाल-अखिलेश में हुए विवाद के समय शिवपाल यादव ने जावेद अब्बास को ही मंच पर धक्का दिया था। इस घटना के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जावेद अब्बास को सिंचाई विभाग का सलाहकार नामित किया था।

पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी को प्रत्याशी बनाया

हालांकि इससे पहले भी सपा सरकार में वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष थे लेकिन मुलायम सिंह की नाराजगी के कारण उन्हे वहां से हटा दिया गया था। इसी तरह घाटमपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के कमल रानी वरुण काबिज थी। वह भी योगी सरकार में काबीना मंत्री थी तथा उनकी भी कोरोना के कारण मौत हो गई थी। सपा ने यहां से पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी को प्रत्याशी बनाया है।

ये भी देखें: Mahindra Thar के दीवाने पूर्व CM, पिता के साथ निलले सैर पर

जबकि टूंडला विधानसभा सीट बीते लोकसभा चुनाव के बाद से ही रिक्त चल रही है। इससे पहले हुए 11 सीटों के उपचुनाव में भी टूंडला से सपा ने महाराज धनगर को ही प्रत्याशी बनाया था। लेकिन मामला अदालत में होने के कारण यहां के उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया था। दरअसल, टूंडला से विधायक प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और उनकी जीत के बाद ये सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 11 सीटों पर हुए पिछले विधानसभा उपचुनाव के साथ ही चुनाव होना था।

lucky yadav

सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा की सीट मल्हनी विधानसभा की है

सपा के लिए सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा की सीट मल्हनी विधानसभा की है। यहां से सपा के दिग्गज नेता पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई है। सपा इस सीट को हर हाल में अपने पास बरकरार रखना चाहती है इसीलिए उसने क्षेत्र में अच्छा जनाधार रखने वाले पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को प्रत्याशी बनाया है। इस विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने जेपी दूबे को प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रह चुके पाणिनी सिंह का नाम प्रत्याशी के तौर पर सबसे आगे चल रहा है। पाणिनी सिंह इससे पहले इसी विधानसभा सीट से वर्ष 2012 का विधानसभा उपचुनाव बसपा के टिकट पर लड़ चुके है। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद व बाहुबली धनन्जय सिंह के भी चुनाव मैदान में उतरने की संभावना हैं।

ये भी देखें: प्राचीन पवित्र छड़ी ने की जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना, अब पहुंचे नैना देवी मंदिर

सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं

बता दें कि सूबे के जिन सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं उनमे घाटमपुर, मल्हनी, बुलंदशहर, टूंडला, देवरिया, बांगरमऊ व नौगावां सादात शामिल है। इनमेे से सबसे ज्यादा 06 विधानसभा सीटे भाजपा की और एक सपा की है। भाजपा के कब्जे वाली सीटों में घाटमपुर, बुलंदशहर, टूंडला, देवरिया, बांगरमऊ तथा नौगांवा है। जबकि सपा के कब्जे वाली मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

Newstrack

Newstrack

Next Story