×

गिरफ्तार अखिलेश यादव: SP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कन्नौज के लिए हुए थे रवाना

किसानों के समर्थन में सोमवार को कन्नौज से किसान यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है।

Shreya
Published on: 7 Dec 2020 7:45 AM GMT
गिरफ्तार अखिलेश यादव: SP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कन्नौज के लिए हुए थे रवाना
X
गिरफ्तार अखिलेश यादव: SP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कन्नोज के लिए हुए थे रवाना

नई दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। देश भर के किसान तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वाहन किया है। किसानों के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालने की बात कही है। SP के मुखिया अखिलेश यादव आज किसान किसान यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कन्नौज जाने से रोका जा रहा है।

कन्नौज के लिए पैदल रवाना हो रहे अखिलेश

खबरों के मुताबिक, कन्नौज जाने से पहले अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि तमाम विरोध के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया ने पैदल ही कन्नौज के लिए रवाना होने की ठानी थी और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। अखिलेश ने कहा था कि मैं कन्नौज जा रहा हूं, गाड़ी रोक दी गई है, लेकिन जहां तक हो सकेगा मैं पैदल ही चल दूंगा। इस दौरान उन्होंने नए कृषि कानूनों को किसानों को बर्बाद करने वाला कानून बताया है। अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: आगरा को मोदी की सौगात: हुई मेट्रो की शुरुआत, अब ताजनगरी का होगा जलवा

अखिलेश ने शायरी के जरिए कसा तंज

वहीं अखिलेश यादव ने इस मामले पर तंज कसते हुए शायरी ट्वीट की थी कि

जहां तक जाती नज़र वहां तक लोग तेरे ख़िलाफ़ हैं

ऐ ज़ुल्मी हाकिम तू किस-किस को नज़रबंद करेगा!



सोमवार की सुबह अपने घर में नजरबंद किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस शेर के जरिए सरकार के तानाशाही रवैए का विरोध किया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के आगे झुकेंगे नहीं।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav ने किया Farmers Protest का समर्थन, चप्पे-चप्पे पर लगी Police



दर्जनों कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार

किसानों के समर्थन में सोमवार को कन्नौज से किसान यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राजधानी में उनके आवास पर सुबह नजरबंद कर लिया गया था। साथ ही विरोध कर रहे 3 विधान परिषद सदस्यों समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अखिलेश यादव के घर से लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पूरा इलाका सील कर दिया है।

पूरे प्रदेश में किसान यात्रा आयोजन का ऐलान

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में किसान यात्रा आयोजन का ऐलान कर रखा है अखिलेश यादव खुद ही इस यात्रा की अगुवाई कन्नौज से करने वाले थे। अखिलेश यादव सरकार में बनी मंडी से तिर्वा कस्बे तक 13 किलोमीटर की दूरी में किसान यात्रा निकालने की तैयारी थी। अखिलेश यादव खुद इस यात्रा में ट्रैक्टर चला कर शामिल होने वाले थे लेकिन समाजवादी पार्टी के इस तैयारी को राजधानी पुलिस ने नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में एनकाउंटर: चली ताबड़तोड़ गोलियां, इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे



पुलिस ने सुबह से ही अखिलेश यादव के घर और समाजवादी पार्टी कार्यालय की ओर जाने वाले रास्तों को सील कर दिया। सुबह 9:30 बजे समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह डॉक्टर राजपाल कश्यप और आशु मलिक ने जब अखिलेश यादव के घर जाने की कोशिश की तो उन्हें घर के सामने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और तीनों को लखनऊ पुलिस लाइन में ले जा कर रखा है। कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अखिलेश यादव की फ्लीट में चलने वाली गाड़ियों को भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया है।

कार्यकर्ताओं ने किया नजरबंदी का विरोध

सपा नेता अखिलेश यादव को उनके घर में नजरबंद किए जाने का विरोध का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया है। गिरफ्तार किए गए विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने कहा योगी सरकार कितना भी तानाशाही रवैया अपना ले लेकिन वह समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पाएगी।

जिस तरह प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है महिलाओं और बच्चों के साथ दुराचार हुए हैं ऐसे में योगी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इसके बावजूद वह तानाशाही रवैया से राजनीतिक दलों को रोक रही है। जनता के सब देख रही है 2022 में योगी सरकार का जाना तय है।

अखिलेश तिवारी

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया बना दुश्मन: कपल्स के बीच ला रहा दरार, महिला पुलिस करा रहीं सुलह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story