×

विधान परिषद में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा का हंगामा, वाकआउट

सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा सदस्य सदन से वाकआउट कर गये। इसके साथ ही कानपुर देहात के थाना गजनेर के मंगटा गांव में दलितों की बस्ती में दबंगों द्वारा किये गये हमले का मामला भी गूंजा।

SK Gautam
Published on: 17 Feb 2020 4:33 PM GMT
विधान परिषद में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा का हंगामा, वाकआउट
X

लखनऊ: गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सपा सदस्य वेल में आ गये और हंगामा किया। सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि वह किसानों के साथ धोखा कर रही है। सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा सदस्य सदन से वाकआउट कर गये। इसके साथ ही कानपुर देहात के थाना गजनेर के मंगटा गांव में दलितों की बस्ती में दबंगों द्वारा किये गये हमले का मामला भी गूंजा।

गन्ना किसानों को भुगतान में देरी का आरोप

इस मामले पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने अलग-अलग वाकआउट किया। शून्यकाल में सपा के नरेश चन्द्र उत्तम, बलराम यादव, आनन्द भदौरिया, बासुदेव यादव एवं अन्य सदस्यों ने प्रदेश में गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराये जाने के संबंध में सूचना दी। सपा सदस्यों ने सरकार पर गन्ना किसानों की उपेक्षा करने समय पर मिलों द्वारा गन्ना पर्ची न दिए जाने के साथ गन्ना किसानों को भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए सरकार को किसान विरोधी बताने का प्रयास किया ।

ये भी देखें: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा, लगे जय श्रीराम के नारे

सपा सदस्यों ने सूचना की ग्राहय्ता पर सपा के शशांक यादव, राम अवध यादव, जितेन्द्र यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, संजय लाठर ने विचार व्यक्त किये। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सदन को बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसानों को बिना देरी के भुगतान मिल रहा है। प्रदेश में पहली बार चीनी का उत्पादन बढा है। हर जनपद में आज गन्ना किसानों जो राहत मिल रही है इससे पहले कभी नहीं मिली है। मंत्री के उत्तर से संतुष्ट न होने पर सपा के सभी सदस्यों ने सदन का त्याग किया। अधिष्ठाता ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिए।

शून्यकाल में ही कार्यस्थगन के तहत सपा के अहमद हसन, बलराम यादव, राम सुन्दर दास निषाद, शशांक यादव एवं अन्य सदस्यों ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हो रहे बलात्कार एवं अपराधों पर नियन्त्रण के संबंध में सूचना दी। इसी विषय से संबन्धित बसपा के दिनेश चंद्रा, सुरेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्यों तथा कांग्रेस के दीपक सिंह व नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सूचना को उक्त सूचना के साथ सम्बद्ध किया गया। सूचना की ग्राहय्ता पर सपा के उदयवीर सिंह, नरेश चन्द्र उत्तम, बसपा के दिनेश चन्द्रा, कांग्रेस के दीपक सिंह ने विचार व्यक्त किये। नेता सदन डा. दिनेश शर्मा द्वारा सदन में दिए गए उत्तर से संतुष्ट न होने पर नेता विरोधी दल सहित सपा के सभी सदस्य, कांग्रेस के दीपक सिंह एवं बसपा के सभी सदस्यों ने सदन का त्याग किया। अधिष्ठाता जगवीर किशो जैन ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को प्रभावी आवश्यक कार्यवाही हेतु संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

फरवरी पेड मार्च में वेतन भुगतान के निर्देश

शून्यकाल में शिक्षक दल के ओम प्रकाश शर्मा, जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुण्डीर, सुरेश कुमार त्रिपाठी व ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नवीन राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर शिक्षक दल के ओम प्रकाश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन डा. दिनेश शर्मा ने सदन को बताया कि इस मुद्दे पर शिक्षक दल के कई सदस्यों ने मिल कर बात की थी जिस पर कार्यवाही हो रही है जल्द ही भुगतान हो जाएगा। अधिष्ठाता ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आश्वासन देते हुये फरवरी पेड मार्च में वेतन भुगतान के निर्देश दिये तथा सरकार को विशेेष प्रभावी कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

ये भी देखें: करंट से भी तेज गति से दौड़ता है ये शख्स, जानिए इसके बारे में सबकुछ

इससे पहले शून्य प्रहर में सपा के शतरूद्र प्रकाश ने ’’प्रथम गिरमिटिया’’ उपान्यास लिखने वाले प्रसिद्ध उपन्यासकार डा. गिरिराज किशोर के निधन पर शोक प्रस्ताव के संबंध में सूचना दी। सभापति सहित सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिये कुछ क्षण खडे़ होकर मौन धारण किया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story