×

औरैया में बोले सपा नेता, बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ जुट जाएं। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करेंगे।

suman
Published on: 13 Feb 2021 4:03 PM GMT
औरैया में बोले सपा नेता, बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न
X
महिला उत्पीड़न में भाजपा सरकार सबसे आगे राजवीर यादव

औरैया महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे उत्पीड़न को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं पर उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान सरकार पर आरोप लगाए।

कवियत्री सरोजनी नायडू की जयंती

ककोर स्थित सपा कार्यालय पर कवियत्री सरोजनी नायडू की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीडऩ की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। सरकार इस पर अंकुश लगाने में असफल साबित हुई है।

auraiya

यह पढ़ें....क्या किसान आंदोलन अपनी प्रासंगिकता खो रहा है?

सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा

गोष्ठी में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने कवियत्री सरोजनी नायडू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के नाम पर महज दिखावा कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। सपा सरकार में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीडऩ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा महिला प्रकोष्ठ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सजग है।

auraiya

यह पढ़ें....बलिया: महिला शिक्षक को अश्लील मैसेज भेजता था अध्यापक, हुआ निलंबित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजा

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ जुट जाएं। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करेंगे। इस मौैके पर पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, ऊषा दोहरे, सुमन दिवाकर, ललिता राठौर, सुशीला देवी, राजा बेटी, अंगूरी देवी, श्याम बाबू यादव, बैंकुठ यादव, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर प्रवेश चतुर्वेदी औरैया

suman

suman

Next Story