×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

क्या थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर करने से रुक जाएंगी मर्डर की घटनाएं?

15 दिन मे तीन डबल मर्डर की घटनाएं होने के बाद जिले की पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए थे। कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।

Aditya Mishra
Published on: 28 Jun 2019 4:50 PM GMT
क्या थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर करने से रुक जाएंगी मर्डर की घटनाएं?
X
एससपी एस चिनप्पा

शाहजहांपुर: 15 दिन मे तीन डबल मर्डर की घटनाएं होने के बाद जिले की पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए थे। कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी एस चिनप्पा ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाई से पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया।

पांच थानाध्यक्ष किये गये लाइन हाजिर

एसपी ने पांच थानाध्यक्षों को लाईन हाजिर कर दिया है। अभी थानों पर नई पोस्टिंग नही की गई है। आपको बता दें कि 15 दिन मे तीन मर्डर की घटनाएं होने के बाद कानून व्यवस्था पर बङे सवाल खड़े हो गए थे।

ये है पूरा मामला

दरअसल यूपी के शाहजहांपुर में एसपी एस चिनप्पा ने कानून व्यवस्था न संभालने वाले थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया है। पिछले 15 दिन मे इस जिले में भय का माहौल बन चुका था। कानून का खौफ बिलकुल खत्म हो गया था। यही कारण था कि पिछले 15 दिन अलग अलग थाना क्षेत्रों मे तीन डबल मर्डर की घटनाएं हो गई।

इन पांच थानाध्यक्षों का तबादला

एसपी ने 15 दिन बाद रौजा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, मदनापुर थानाध्यक्ष मोहम्मद कासिम, अल्लाहगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव,गढिया रंगीन थानाध्यक्ष रकम सिंह और थाना सिंधौली प्रभारी राहुल सिंह को क्राइम कंट्रोल पर रोकथाम न कर पाने पर इन सभी पांचों थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर बङी कार्यवाही की है। इस कार्यवाई के बाद पुलिस विभाग मे हङकंप मच गया।

क्या कहते है एसपी एस चिनप्पा

वहीं एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि क्राइम कंट्रोल मे नाकाम थानाध्यक्षों पर कार्यवाई की गई है। इन सबको लाईन जल्द नये थानो पर पोस्टिंग की जाएगी।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story