×

सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन, लिया ये बड़ा संकल्प

समाजवादी पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन आज जिले में वृक्षा रोपड़ करने के साथ ही गरीबों को खाद्यान आदि...

Newstrack
Published on: 1 July 2020 5:03 PM GMT
सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन, लिया ये बड़ा संकल्प
X

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन आज जिले में वृक्षा रोपड़ करने के साथ ही गरीबों को खाद्यान आदि वितरित कर मनाया गया है। इस क्रम में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा जनो ने शहर स्थित प्रेमराजपुर में वृक्षारोपड़ करने के साथ ही आह्वान पत्र वितरित करने के साथ ही वृद्धा आश्रम मे कपडे, व फल बांटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।

ये भी पढ़ें: चीनी ऐप्स बैन: भारत के फैसले का अमेरिका ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

ये दिग्गज रहे मौजूद

यहां पर श्याम बहादुर पाल, हिशामुद्दीन शाह शकील अहमद, राहुल त्रिपाठी, शिवजीत यादव, डॉ. लक्ष्मी कान्त यादव, अलमाश सिद्दीकी, संजीव यादव, मुकेश यादव, अरशद कुरैशी, संजय आडवानी, आरिफ हबीब, अज्जू मौर्या, रिजवान हैदर, शेखू, अंकित यादव, आदि मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय के नेतृत्व में उनके आवास पर वृहद वृक्षारोपण करने के साथ ही गरीबों को खाद्यान आदि वितरित किया गया। यहां पर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्याकर्ता नन्दलाल यादव, लालबहादुर लालचन्द यादव, अवधनाथ पाल मुकेश यादव, मो. आरिफ आदि बड़ी संख्या में सपा जनो की उपस्थिति रही है। यहां पर श्री राय ने अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं।

ये भी पढ़ें: DM की आम जनता से अपील, संचारी रोगों को हराने के लिए मिलकर करें काम

इसी तरह सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजन यादव के नेतृत्व में सदर विधान सभा क्षेत्र स्थित देवकली निकट पूर्वांचल विश्वविद्यालय पर वृक्षारोपण करने के साथ ही एक साइकिल यात्रा निकाल कर आह्वान पत्र वितरित कर जनता को सपा की नीतियों के प्रति जागरूक करते हुए जन्म दिन को सेलीब्रेसन किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व एम एल सी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि आज प्रदेश तमाम संकटों के दौर से गुजर रहा है इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

प्रदेश के सभी विकासोन्मुखी योजनाये ठन्डे बस्ते में चली गयी है केवल लोगों को जाति धर्म में बांटने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के विकास हेतु अखिलेश यादव को सत्ता की चाभी देने की जरूरत है। यहां पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्री राम यादव, श्याम बहादुर पाल, प्रवीण यादव, जय प्रकाश यादव, प्रभाकर मौर्य, आनन्द गुप्ता आदि बड़ी संख्या में सपा जनो की उपस्थिति रही है।

2022 में सत्ता की चाभी सौंपने का लिया संकल्प

इसी तरह युवा नेता लकी यादव के नेतृत्व में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्म दिन को मनाया गया। यहां पर सपा जनो ने साइकिल यात्रा निकाल कर अवाम के बीच आह्वान पत्र पहुंचाया गया। लकी यादव ने सपा को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि अपने महबूब नेता के जन्म दिन पर संकल्प लेते हैं कि 2022 के आम चुनाव में युवा अखिलेश यादव को सत्ता की चाभी सौपने के लिए प्राण प्रण से लगने का काम करेंगे। यहां पर रामधारी पाल, पवन यादव, विजय कुमार, राजेश आदि सपा जनो का जमावड़ा रहा है।

ये भी पढ़ें: गैस कनेक्शन महंगा: ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, जेब होगी और ढीली

केराकत विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज के नेतृत्व में सपा जनो ने केक काटकर तथा आह्वान पत्र वितरित कर अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया। यहां पर पूर्व विधायक गुलाब चन्द ने जन्म दिन कार्यक्रम में उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। कहा कि जनता की कमर मंहगाई से तोड़ने वाली इस सरकार से निजात पाने के लिए सपा जनो को आपसी मतभेद दूर कर एक जुटता के साथ पार्टी हित के लिए काम करने की जरूरत है। हमारा संकल्प है कि हम वर्तमान सरकार को उखाड़ कर अखिलेश यादव को प्रदेश के सत्ता पर आसीन कराये।

रिपोर्ट: कपिल देव मौर्य, जौनपुर

ये भी पढ़ें: प्रियंका पर बड़ी कार्रवाईः हाथ से निकला लोधी एस्टेट बंगला, एक माह का समय

Newstrack

Newstrack

Next Story