×

धरना प्रदर्शन के दौरान आपसे में भिड़े सपा कार्यकर्ता, खूब चले जूते चप्पल

यूपी में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी के बीच हुए मतभेद के किस्से काफी समय तक सुर्खियों में बने रहे, एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद के किस्से सामने आये हैं। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दो गुट में बंट गए और इसी दौरान दोनों के बीच जमकर लात घूसों के अलावा जूता-चप्पल चले।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Aug 2019 4:25 PM GMT
धरना प्रदर्शन के दौरान आपसे में भिड़े सपा कार्यकर्ता, खूब चले जूते चप्पल
X

एटा: यूपी में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी के बीच हुए मतभेद के किस्से काफी समय तक सुर्खियों में बने रहे, एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद के किस्से सामने आये हैं। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दो गुट में बंट गए और इसी दौरान दोनों के बीच जमकर लात घूसों के अलावा जूता-चप्पल चले। यह मामला शुक्रवार को एटा के कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल का है।

पार्टियों के धरना प्रदर्शन की आम बात हैं। कार्यक्रम में यदि किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो उसे शांत करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कभी-कभी हालात इतने विपरीत हो जाते हैं कि मंच पर बोलने को लेकर आपसी झगड़े का कारण बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें…आर्टिकल 370: PAK को उसी के प्लान में मात देने के लिए भारत ने तैयार की रणनीति

ऐसा ही एक मामला एटा के कलेक्ट्रेट धरना प्रदर्शन स्थल पर देखने को मिला। जहां शुक्रवार को योगी सरकार के खिलाफ किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान माहौल इस कदर बिगड़ा गया कि आपस में हाथापाई ही नहीं हुई, बल्कि जूता-चप्पल से मारामारी शुरू हो गई। इस अफरा-तफरी को देख मौजूद नेताओं द्वारा बीच बचाव किया गया।

दरअसल, शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिग्गज नेता भी उपस्थित थे। बताया गया कि सम्बोधन के दौरान मंच पर बोलने को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति की गई।

यह भी पढ़ें…धारा 370 पर काशी के संतों ने ठोकी पीएम की पीठ, कांग्रेस को जमकर कोसा

इसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह यादव ने चप्पल उतारकर जिला महासिचव राजू यादव पर हमला कर दिया। बदले में जिला महासचिव ने भी जूता उतार कर हमला करना चाहा, लेकिन इसी बीच अन्य नेता दोनों कार्यकर्ताओं के मध्य पहुंच गये और उन्हें बचा लिया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story