×

अधिकारी जनपद में साफ सफाई पर दें विशेष ध्यान, नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश

राज्यमंत्री विधायक सिकन्दरा विधानसभा अजीत सिंह पाल, विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक, अपर मुख्य सचिव/जनपद नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम...

Newstrack
Published on: 11 July 2020 6:45 PM GMT
अधिकारी जनपद में साफ सफाई पर दें विशेष ध्यान, नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश
X

कानपुर देहात: राज्यमंत्री विधायक सिकन्दरा विधानसभा अजीत सिंह पाल, विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक, अपर मुख्य सचिव/जनपद नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कोविड-19 के द्वारा की जा रही गतिविधियों, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जल निकासी, साफ सफाई, बाढ़ नियंत्रण आदि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी।

अभियान चलाकर कराये साफ सफाई

बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर में प्रतिदिन दिन में दो बार साफ सफाई अवश्य करायी जाये तथा दवा का छिडकाव भी सही तरीके से किया जाये। नाली, नाला सही तरीके से साफ सफाई होनी चाहिए तथा जहां कही भी जल भराव की समस्या हो उसे दुरस्त करा ले तथा कहीं से शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। वहीं राज्यमंत्री जी द्वारा सिकन्दरा नगर पंचायत में सफाई न होने की जानकारी नोडल अधिकारी को दी गयी जिस पर नोडल अधिकारी ने ईओ सिकन्दरा पर कडी नाराजगी जाहिर करते हुए ठीक से साफ सफाई कराने के निर्देश दिये।

डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा

वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी जगहों पर स्थापित कोविड हेल्प डेस्क सही प्रकार से संचालित किये जाये तथा जब घर से निकले तो मास्क अवश्य लगाये तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य किया जाये। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जो अभियान चलाया जा रहा है उसे सही प्रकार से चलाया जाये तथा घर घर आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री लोगों को साफ सफाई की जानकारी दे तथा घरो में बरसात का पानी एकत्र न होने दे इसके लिए प्रेरित करे। वहीं उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया जो जो कोविड डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है वह सही प्रकार से संचालित किया जाये तथा जिनकी ड्यूटी लगायी गयी है वह घर घर जाकर लोगों की जांच करे तथा उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराये।

उन्होंने कहा कि जो बाढ़ नियंत्रण की कार्ययोजना बनायी गयी है उसे सही प्रकार से अपडेट कर ले तथा जो बाढ़ चैकी बनायी गयी है वह सक्रिय रहे तथा किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए। वहीं उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई सही तरीके से की जाये तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नही मिलनी चाहिए तथा जहां कही भी ज्यादा गंदगी हो उसे रोस्टर बनाकर साफ सफाई की जाये। वहीं उन्होंने जल निगम अधिशाषी अभियन्ता को निर्देशित किया कि सभी परियोजनायें सही प्रकार से संचालित होनी चाहिए तथा पानी की टंकियों में दवा भी डलवाये।

बैठक में अन्य बिंदुओं पर राज्यमंत्री, विधान परिषद सदस्य, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि ने भी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम सदर आनन्द कुमार सिंह, सभी ईओ आदि अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मनोज सिंह

ये भी पढ़ें: BHEL ने बनाया एतिहासिक कीर्तिमान, दुनिया में जो किसी ने नहीं किया वो कर दिखाया

Newstrack

Newstrack

Next Story