×

31 दिसम्बर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा, जानें क्यों

उत्तर प्रदेश विधान अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश विधान अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सम्पन्न हुई।

Aditya Mishra
Published on: 30 Dec 2019 2:38 PM GMT
31 दिसम्बर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा, जानें क्यों
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सम्पन्न हुई।

दीक्षित ने बताया कि 31 दिसम्बर को प्रश्नकाल नहीं होगा। सत्र के प्रारम्भ में ही संसद द्वारा पारित ‘‘संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक, 2019 के संकल्प पर विचार के लिए प्रस्तुत किया जायेगा। इसके बाद इसे पारित किया जायेगा।

अध्यक्ष ने बताया कि संकल्प पर विचार एवं पारण के अतिरिक्त विधान सभा में नियम-51, नियम-301 एवं याचिकाओं को भी लिया जायेगा। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से सदन के सुचारू रूप से संचालन के लिए अनुरोध किया। सभी दलीय नेताओं ने अपना सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया।

ये भी पढ़ें...विधानसभा चुनाव: आसान नहीं पीएम मोदी की राह, 2020 में होंगी ये बड़ी चुनौतियां

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना एवं समाजवादी पार्टी के उप मुख्य सचेतक, शैलेन्द्र यादव ‘‘ललई’’, बहुजन समाज पार्टी के नेता, लाल जी वर्मा, अपना दल (सोनेलाल) के नेता, नील रतन पटेल एवं सुहेलदेव पार्टी के नेता, ओम प्रकाश राजभर एवं शासन के वरिष्ठ मंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्य, रमापति शास्त्री, लक्ष्मीनारायण चैधरी, सिद्धार्थनाथ सिंह, गुलाब देवी एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य, फतेह बहादुर सिंह उपस्थित रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे एवं संसदीय कार्य विभाग के विशेष सचिव, कौशलेन्द्र यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग लेगी आरजेडी: तेजस्वी यादव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story