×

बनेगा निर्भया महाविद्यालय: यूपी सरकार के इस मंत्री ने किया बड़ा एलान

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि निर्भया के गांव में महाविद्यालय जल्द शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई है। शीघ्र ही निर्भया के नाम पर महाविद्यालय स्थापित होगा। इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। तिवारी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर प्रदेश सरकार कड़ाई से पेश आ रही है।

Shivakant Shukla
Published on: 8 Dec 2019 2:47 PM GMT
बनेगा निर्भया महाविद्यालय: यूपी सरकार के इस मंत्री ने किया बड़ा एलान
X

बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार में खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि चाहे निर्भया हो, हैदराबाद हो या उन्नाव की घटना हो, सभी अपराधियों का स्थान ऊपर भेजा जाना ही है। ये बात उन्होंने बलिया के भरौली में आयोजित गड़हा महोत्सव कार्यक्रम में ​कही।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि निर्भया के गांव में महाविद्यालय जल्द शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई है। शीघ्र ही निर्भया के नाम पर महाविद्यालय स्थापित होगा। इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। तिवारी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर प्रदेश सरकार कड़ाई से पेश आ रही है।

ये भी पढ़ें: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने आर्थिक मंदी पर मोदी सरकार को घेरा

बता दें कि सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने तौर मुख्य अतिथि दीप जलाकर और फीता काटकर गड़हवा महोत्सव का उद्घाटन किया। यूपी-बिहार के सीमा पर गंगा किनारे आयोजित इस विशाल आयोजन में पूर्वांचल के कई जिलों के साथ-साथ पड़ोसी बक्सर, भोजपुर जिले से भी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

भोजपुरी लोक संस्कृति और परम्परा के संवर्द्धन की बातों के बीच लोगों ने गीत-संगीत का खूब आनंद लिया। उधर, 14 बेटियों की बारात आ रही थी तो वहीं भव्य मंच से नन्ही गायिका अनन्या प्रकाश ने पारंपरिक गीत से बारात का स्वागत किया।

गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्रमणी राय और महासचिव विजेंद्र राय ने आभार व्यक्त किया। राजनीतिक कार्यक्रम का संचालन हरेराम राय और सांस्कृति आयोजनों का संचालन विजय बहादुर सिंह 'कौशिक' ने किया। स्वागत गीत गायक और अभिनेता गोपाल राय ने प्रस्तुत किया।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story