×

लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रह जाएंगे दंग

लॉकडाउन की वजह से छात्रा होस्टल में ही रह रही थी। छात्रा के रूममेट के अनुसार बीती रात उनका अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

Ashiki
Published on: 23 April 2020 2:14 PM GMT
लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रह जाएंगे दंग
X

वाराणसी: चेतगंज इलाके में गुरुवार की दोपहर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। यही कारण है कि छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।

ये भी पढ़ें: न्यायमूर्ति ने बनाया रिकार्ड, सबसे अधिक फैसला कर नया कीर्तिमान किया स्थापित

रात में हुआ था बॉयफ्रेंड से झगड़ा

मृतक छात्रा बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली थी। वह आर्य महिला डिग्री कॉलेज की बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। छात्रा चेतगंज के गणपति गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। लॉकडाउन की वजह से छात्रा होस्टल में ही रह रही थी। छात्रा के रूममेट के अनुसार बीती रात उनका अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही वह अपसेट थी। शायद इसी डिप्रेशन में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के आज 100 नए केस, 3 लोगों की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस सम्बन्ध में हॉस्टल की वार्डेन रेखा गुप्ता ने बताया कि आज सुबह 11 बजे मुझे हॉस्टल से फोन आया एक लड़की का जो मृतका अंजली की रूम मेट है कि अंजलि दरवाज़ा नहीं खोल रही है। हमने कहा कि आप लोग खोलवाइये हम आ रहे हैं। रेखा ने बताया कि पहुँचने पर भी दरवाज़ा नहीं खुला कई बार अंजली को आवाज़ लगायी गयी। इसके बाद रेखा ने अपने पति और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चेतगंज पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ा तो अंजलि अपने कमरे में पंखे से लटक रही थी।

रिपोर्ट: संगीता सिंह

ये भी पढ़ें: दिल्ली: शहादरा में एक ही गली के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

कोरोना से जंग हारी 6 माह की मासूम, 21 अप्रैल को हुई थी संक्रमण की पुष्टि

कोरोना के खिलाफ बाकी देशों की तुलना में हम बेहतर स्थिति में: पर्यावरण मंत्रालय

Ashiki

Ashiki

Next Story