×

स्वतंत्रदेव-बसंल की जोड़ी हिट, छह महीने से हो रही थी उपचुनाव की तैयारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2022 के आम चुनाव के पहले हुए सात सीटों के उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता जहां योगी सरकार के काम काज पर जनता की मुहर है।

Newstrack
Published on: 10 Nov 2020 1:25 PM GMT
स्वतंत्रदेव-बसंल की जोड़ी हिट, छह महीने से हो रही थी उपचुनाव की तैयारी
X
स्वतंत्रदेव-बसंल की जोड़ी हिट, छह महीने से हो रही थी उपचुनाव की तैयारी

लखनऊ। यूपी विधानसभा के 2022 के आम चुनाव के पहले हुए सात सीटों के उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता जहां योगी सरकार के काम काज पर जनता की मुहर है। वहीं सगंठन स्तर पर भी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल की जोडी की कड़ी मेहनत का भाजपा को सुखद और बेहतरीन परिणाम मिला है। सात सीटों के उपचुनाव के लिए संगठन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कोरोना काल के दौरान जब प्रदेश में लाकडाउन था।

ये भी पढ़ें...5 पुलिसकर्मियों ने गला घोटने के बाद अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला, खूब मचा बवाल

चुनाव की तैयारियों को लेकर

उस समय भी इस जोड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना तारतम्यता बनाए रखा। डिजिटल प्लेट फार्म के माध्यम से मोदी रसोई का संचालन और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के चयन को लेकर इस जोड़ी का बराबर फीड बैक लेने का काम जारी रहा।

प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए पूरे प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह व सुनील बंसल की देख रेख में पार्टी कार्यकर्ता सेवा कार्य करते रहे। संगठनात्मक स्तर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अवध व कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र से समन्वय करते हुए प्रवासी श्रमिकों को घर वापसी के दौरान रास्ते में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पार्टी के अलग-अलग जिलों के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय व संवाद करते रहे।

cm yogi फोटो-सोशल मीडिया

पिछले छह महीने से यह जोड़ी उप चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार अपनी निगाह रखे हुए थें। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कोरोना के बावजूद पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनके चुनावी तेयारियों को लेकर बराबर समन्वय बनाते रहे।

ये भी पढ़ें... बिहार चुनाव: मुजफ्फरपुर सकड़ा विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अशोक चौधरी जीते

स्वतंत्रदेव सिंह की पहली बड़ी परीक्षा

दरअसल, प्रदेश की कमान मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की पहली बड़ी परीक्षा थी। संगठन कार्य में पिछले तीस वर्षो से काम कर रहे स्वतंत्रदेव सिंह ने विधानसभावार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया।

इसमें सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में 9 से 13 सितम्बर तक 403 विधानसभाओं में वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 91 वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता प्रशिक्षक वक्ता के रूप में प्रशिक्षण के लिए उपस्थिति हुए ।

बूथ, मण्डल व सेक्टर की संरचना को संगठनात्मक गतिविधियों केे लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसका लाभ यह रहा कि संगठन की कार्यपद्धति व सिद्धान्तों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों के साथ ही मण्डल के प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री सहित स्थानीय विधायक भी जुटे रहे।

ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव: जमुई विधानसभा से बीजेपी की श्रेयसी सिंह 22978 मतों से आगे

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

Newstrack

Newstrack

Next Story