×

अचानक फटा सिलेंडर, दुल्हन बनी बेटी की मां की मौत- दस झुलसे

बेटी की शादी मे विदाई के बाद खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से बङा हादसा हो गया। जिसमे बेटी की मां की जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

Anoop Ojha
Published on: 8 May 2019 9:43 AM GMT
अचानक फटा सिलेंडर, दुल्हन बनी बेटी की मां की मौत- दस झुलसे
X

शाहजहांपुर: बेटी की शादी मे विदाई के बाद खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से बङा हादसा हो गया। जिसमे बेटी की मां की जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें.....धमाकों की आवाज से लुधियाना में दहशत, इस फैक्टरी में लगी भीषण आग

घटना थाना सदर बाजार के पैना खुर्द सुन्दर नगर गांव की है। यहां के रहने वाले सतीश की बेटी की बीती रात बारात आई थी। रात भर शादी में खुशियां मनाने के बाद सुबह सतीश और उसकी मां मंजू ने बेटी अल्का को विदा कर दिया। उसके बाद घर के मेहमानों के लिए घर के अंदर सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। जिसके बाद घर के अंदर चीखपुकार मच गई।

आसपास रहने वाले लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को घर से बाहर लाया गया। एंबुलेंस को फोन किया गया। उसके बाद झुलसे हुए 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दुल्हन बनी बेटी की मां मंजू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दस लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें.....राफेल के बाद अब मोदी सरकार पर लगा ये बड़ा आरोप, SC ने जारी किया नोटिस

डाक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि अस्पताल में झुलसे हुए 11 लोगों को लाया गया है। जिसमे एक महिला की मौत हो गई है। दस लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुइ है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story