×

उठनी थी दुल्हन की डोली, उठानी पड़ी अर्थी, कुशीनगर में बिगड़ी दुल्हे की भी तबीयत

मामला कुशीनगर जिले नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के कठनईया खुचा टोला निवासी श्रीनारायन की पुत्री माया की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव के ओमप्रकाश कुशवाहा से तय थी।

Newstrack
Published on: 29 Nov 2020 12:43 PM GMT
उठनी थी दुल्हन की डोली, उठानी पड़ी अर्थी, कुशीनगर में बिगड़ी दुल्हे की भी तबीयत
X
उठनी थी दुल्हन की डोली, उठानी पड़ी अर्थी, कुशीनगर में बिगड़ी दुल्हे की भी तबीयत (PC: social media)

कुशीनगर: नियति का खेल भी अजब होता है। जहां विवाह का मंगलगान हो रहा था, वहां अचानक चीख पुकार मच गई। जिस घर में बेटी की डोली उठाने की तैयारियों चल रही थीं, वहां अर्थी उठानी पड़ी। दर्दनाक मंजर को देख आसपास के लोग भी हिल गए। दुल्हन की मौत की खबर सुनकर दुल्हे की भी तबीयत बिगड़ गई है।

ये भी पढ़ें:रेलवे सभी स्टेशनों पर करने जा रहा ये बड़ा बदलाव, सेहत और पर्यावरण से है कनेक्शन

मामला कुशीनगर जिले नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के कठनईया खुचा टोला निवासी श्रीनारायन की पुत्री माया की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव के ओमप्रकाश कुशवाहा से तय थी। शादी 29 नवम्बर यानी रविवार को होनी थी। शादी को लेकर वर और वधु पक्ष में तैयारियां चल रही थीं। 26 नवम्बर को बड़े ही धूमधाम के साथ माया के घरवालों ने तिलक भी चढ़ा दिया था। शनिवार की रात लड़के व लड़की के यहां हल्दी की रस्म भी पूरी हुई तो बारात में शामिल होने आए मेहमान खाना खाकर सो गये। रविवार की भोर करीब 4 बजे अचानक दुल्हन माया की तबीयत बिगड़ने लगी। अभी लोग कुछ समझ पाते, इसी दौरान दुल्हन की मौत हो गयी।

धनौजी में दुल्हा ओमप्रकाश शाम को दुल्हन के यहां बारात ले जाने की तैयारी में जुटा था

इससे शादी वाले घर में मातम छा गया। वहीं, धनौजी में दुल्हा ओमप्रकाश शाम को दुल्हन के यहां बारात ले जाने की तैयारी में जुटा था। इसके लिए दुल्हा का वाहन भी तैयार था, लेकिन ससुराल से दुल्हन की मौत की खबर मोबाइल पर मिलते ही दूल्हा अचेत होकर गिर पड़ा। दुल्हे के घर में कोहराम मच गया। दुल्हे के घरवाले दुल्हन की विदाई कराने की बजाय अब वे उसके अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से रवाना हुए है। इस घटना के बाद दोनों शादी वाले घरों में मातम पसरा हुआ है। मृतका माया चार बहनों में सबसे बड़ी थी।

ये भी पढ़ें:महबूबा ने BJP पर साधा निशाना, बोलीं सब आंतकवादी केवल भाजपा हिंदुस्तानी

भाई की बाइक से गिर गई थी माया

बीते 26 नवम्बर को ही दुल्हन माया भाई के साथ बाइक से शादी का कुछ सामान खरीदने पकड़ियार बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ब्रेकर पार करते समय माया बाइक से गिरकर घायल हो गयी तो परिजनों ने किसी अस्पताल में उसका इलाज कराया। इसके बाद वह ठीक होकर घर आ गयी। उसकी तबीयत पूरी तरह ठीक थी। अचानक मौत से परिवार सदमे में है।

रिपोर्ट-पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story