×

सूर्य नमस्कार महायज्ञ: यूपी में हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, ऐसा दिखा नज़ारा

भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शनों के अनुरूप शिक्षा दर्शन विकसित करने के लिए अपने महान लक्ष्यों के तहत यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। सूर्य नमस्कार सभी के स्वास्थ एवं दीर्घायु का प्रतीक है।

SK Gautam
Published on: 13 Jan 2021 1:21 PM GMT
सूर्य नमस्कार महायज्ञ: यूपी में हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, ऐसा दिखा नज़ारा
X
सूर्य नमस्कार महायज्ञ: यूपी में हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, ऐसा दिखा नज़ारा

लखनऊ: सूर्य नमस्कार एक ऐसा प्राणायाम है जो सेहत को दुरुस्त करता है और अध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जनपदों में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन 12 जनवरी 2021 को शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग ने किया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।

49555 छात्र और 23145 छात्राओं ने हिस्सा लिया

इस कार्यक्रम में पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जनपदों में 49555 छात्र और 23145 छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सभी विद्यालयों में एक साथ हुए इस महायज्ञ में 72700 छात्र-छात्राओं और 6700 अध्यापक-अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों के गणमान्य एवं सम्मानित महानुभाव भी शामिल हुए।

surya namskar-1

सूर्य नमस्कार स्वास्थ एवं दीर्घायु का प्रतीक

भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शनों के अनुरूप शिक्षा दर्शन विकसित करने के लिए अपने महान लक्ष्यों के तहत यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। सूर्य नमस्कार सभी के स्वास्थ एवं दीर्घायु का प्रतीक है। समाज को जागृत करने के लिए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया और 12 जनवरी को हुए सूर्य नमस्कार महायज्ञ में सम्मिलित हुए।

ये भी देखें: Gorakhpur Mahotsav: रामगढ़ झील में उतारेंगे सी प्लेन, CM योगी का बड़ा ऐलान

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार सिंह ने बताया कि 6 से 11 जनवरी 2021 तक सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि 12 जनवरी को सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इस सूर्य नमस्कार महायज्ञ में 521 विद्यालयों ने सहभागिता की। जिसमें 72700 भैया/बहिन, 6832 आचार्य/आचार्य व अन्य महानुभव सम्मिलित हुए। कुल 79532 लोगों ने सूर्य नमस्कार किए। सभी के द्वारा 1755897 सूर्य नमस्कार लगाए गए।

surya namskar-3

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

इस सूर्य नमस्कार महायज्ञ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट झाँसी की छात्रा निकिता कुशवाहा को प्रथम, हर्षिता वर्मा को द्वितीय और मोहिनी कुशवाहा को तृतीय, पूर्वी उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में छात्रों में राजेश्वर विवेकानंद इंटर कॉलेज कटरिया, विद्युतनगर टांडा अंबेडकरनगर को प्रथम स्थान, प्रशांत सिंह भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी को द्वितीय और यश प्रताप सिंह ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस प्रयागराज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

ये भी देखें: Varanasi: गांजा पीकर युवतियों पर कस रहे थे फब्तियां, पुलिस ने पहुंचाया जेल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story