×

Meerut News: किसान मेले में सूर्य प्रताप शाही ने प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

Meerut News: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसान मेले में किसानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आव्हान भी किया।

Sushil Kumar
Published on: 27 March 2023 10:27 PM GMT (Updated on: 27 March 2023 10:28 PM GMT)
Meerut News: किसान मेले में सूर्य प्रताप शाही ने प्राकृतिक खेती पर दिया जोर
X
मेरठ: किसान मेले में सूर्य प्रताप शाही ने प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

Meerut News: कृषि विभाग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के प्रांगण में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल के विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 29 मार्च तक चलने वाले मेले का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा किया गया। कृषि मंत्री द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ मेले में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री द्वारा किसानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आव्हान भी किया।

प्रमोशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट योजना के अन्तर्गत 80 प्रतिशत अनुदान पर वितरित फॉर्म मशीनरी बैंक के अन्तर्गत प्राप्त ट्रैक्टरों की चाबी कृषकों को सौंपी गयी। मेले में कृषि मत्स्य रेशम पशुपालन गन्ना उद्यान विभाग बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान, जिला विज्ञान इफको कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के जैव प्रौद्योगिकी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान औधोनिक महाविद्यालय के साथ-साथ निजी क्षेत्र से दयाल ग्रुप चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग भारत एग्रो मौलिक्यूल इण्डियन क्रॉप आदि स्टॉल लगाये गये तथा अपने उत्पादों एवं योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।

भूमि की सेहत का सुधारना जरूरी: मंत्री सूर्य प्रताप शाही

किसानों को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आव्हान करते हुए कहा कि क्योंकि बीमार धरती से उत्पादित फसल भी बीमार होगी इसलिये भूमि की सेहत का सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से उनके द्वारा समस्त गन्ने की पिराई तक चीनी मिल चलाने का आश्वासन दिया गया व अवगत कराया गया कि गत वर्ष का 99 प्रतिशत व इस वर्ष का 72 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।

दहलन-तिहलन की खेती पर जोर

कृषि मंत्री द्वारा कृषि में नई तकनीक अपनाने बहुफसली खेती व दहलन-तिहलन की खेती करने का भी कृषकों से आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त मिलिट उत्पादन, प्राकृतिक खेती आदि विषयों पर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों व विषय विशेषज्ञों द्वारा सम्बोधन किया गया। इस अवसर पर डा० के०के० सिंह, कुलपति सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, भारत भूषण गर्ग, संजय सैनी, डा० पी०के० सिंह, नीलम त्यागी आदि द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story