×

जेल में स्वामी की गायब हुई रातों की नींद, कभी बदलते रहे करवटें तो कभी...

लॉ स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिन्मयानंद इस वक्त जेल में हैं और जेल में पहली रात ही उनका सुकून छीन गया है।

Shreya
Published on: 26 May 2023 5:14 PM GMT
जेल में स्वामी की गायब हुई रातों की नींद, कभी बदलते रहे करवटें तो कभी...
X
जेल में स्वामी की गायब हुई रातों की नींद, कभी बदलते रहे करवटें तो कभी...

लखनऊ: लॉ स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिन्मयानंद इस वक्त जेल में हैं और जेल में पहली रात ही उनका सुकून छीन गया है। चिन्मयानंद का सुकून छीन जाने की वजह और कुछ नहीं बल्कि उनके साथ बंद कैदियों के खर्राटे हैं। जी हां, साथी कैदियों के खर्राटे की वजह से कभी वो करवटें बदलते रहे तो कभी दीवारों को ही निहारते रहे। इसके साथ ही मच्छरों ने भी स्वामी चिन्मयानंद की निंद खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें: स्वामी चिन्मयानंद के गिरफ़्तारी पर डीजीपी ओपी सिंह का बयान

बता दें कि शुक्रवार को जेल जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उनकी तबीयत की जांच की और दवा दी। वहीं स्वामी चिन्मयानंद को जिस बैरक में सोने के लिए भेजा गया उसमें करीब 25 कैदी मौजूद थे। वो सभी कैदी स्वामी को जानते थे। जिसके चलते सभी ने उनका खूब ख्याल रखा।

किसी ने उनके लिए बिस्तर तैयार कर दिया, तो कोई उन्हें प्रणाम कर रहा था। वहीं स्वामी चिन्मयानंद के दिनचर्या में घंटों की आवाज का बहुत महत्व था और जेल में भी रातभर उन्हें घंटों की आवाज सुनाई देती रही लेकिन फर्क ये था कि, ये घंटियां जेल में समय बताने के लिए बज रही थी।

यह भी पढ़ें: चिन्मयानंद का खुलासा: दुष्कर्मी बाबा का ये कांड छिपाना चाह रही थी यूपी सरकार

स्वामी की खराब तबीयत की वजह से सुबह ददरौल विधायक और एसएस कॉलेज कमेटी के पदाधिकारी मानवेंद्र सिंह उनसे मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने स्वामी के तबीयत का हालचाल लिया। मानवेंद्र सिंह के साथ तिलहर के विधायक रोशन लाल वर्मा भी स्वामी का हालचाल लेने पहुंचे। वहीं जेल में स्वामी के साथ अन्य कैदियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है।

Shreya

Shreya

Next Story