×

स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व पीएम नेहरू के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निमाण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Aug 2019 5:05 PM GMT
स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व पीएम नेहरू के लिए कह दी इतनी बड़ी बात
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निमाण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रवादी सोच के साथ जाति, धर्म से ऊपर उठकर लोग भाजपा के सदस्य बन रहे है आज हम अपने लक्ष्य से कहीं ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने में सफल रहे है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जो नौजवान पार्टी से जुड़कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है, वही भविष्य की भाजपा है। यही नौजवान आगे चलकर पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें…डरे इमरान ने पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा का बढ़ाया कार्यकाल, ये है खौफ की वजह

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज राजधानी लखनऊ में चारबाग स्थिति रविन्द्रालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नौजवानों व अन्य प्रमुख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों ने जम्मू-कश्मीर की समस्या पैदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के धारा 370 को खत्म करके डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीन दयाल उपाध्याय, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और अटल जी के सपनों को पूरा किया है।

यह भी पढ़ें…बदल गई सरकारी बैंकों के खुलने की टाइमिंग, जानिए क्या है नया समय

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब, नौजवान, किसान के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उज्जवला, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत जैसी तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज पूरे देश में हर जाति, धर्म के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा की सरकारें सत्ता का उपयोग अपनी सुविधा के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए काम करती है।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी एसपी सिंह, शंकर त्रिपाठी, शुभम सिंह, नवनीत तिवारी, डा0 अभिज्ञान सिंह, नवनीत केसरवानी, रौनक राय, डाॅ उमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और अधिवाक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story