×

Lucknow News: महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा, स्वाती फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर परीक्षण

Lucknow News: स्वाती फाउंडेशन ने लखनऊ के जीडी गोयनका विद्यालय के प्रांगण में 1000 महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्य अतिथि विनोद कुमार शाही, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे।

Vertika Sonakia
Published on: 28 March 2023 4:44 PM GMT (Updated on: 28 March 2023 5:29 PM GMT)
Lucknow News: महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा, स्वाती फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर परीक्षण
X

Lucknow News: पूर्व मंत्री भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश स्वाती सिंह द्वारा संचालित स्वाती फाउंडेशन ने लखनऊ के जीडी गोयनका विद्यालय प्रांगण में 1000 महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्य अतिथि विनोद कुमार शाही, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वह कहते हैं “आज के समय में महिला सशक्तीकरण एक अहम मुद्दा है। महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें बिना महिला सशक्तीकरण को पाना बहुत मुश्किल है। स्वाती संस्था के तहत वह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ध्यान देकर एक अहम भूमिका निभा रही हैं। यह परीक्षण महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का अहम कार्य है।” स्वाती संस्था के बारे में बताते हुए स्वाती सिंह कहती हैंं “महिला स्वास्थ्य के विषयों पर समाज के सभी व्यक्तियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। महिला स्वास्थ्य जागरूकता से समाज में महिलाओं को उचित सम्मान अवश्य प्राप्त होगा।”

वामा सम्मान प्रस्तुत किया गया

स्वाती संस्था द्वारा डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी प्राध्यापक किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज, राजेश गुप्ता महाप्रबंधक बैंक आफ बड़ोदा, अनिल किरमानी, सचेतक लखनऊ व्यापार मंडल आदि को वामा सम्मान 2023 से पुरस्कृत कर उनका गौरव बढ़ाया।

स्वाती फाउंडेशन क्या है ?

पूर्व मंत्री भाजपा सरकार, उत्तर प्रदेश स्वाती सिंह स्वाती संस्था का संचालन करती हैं। अपनी संस्था के बारे में बताते हुए स्वाती सिंह कहती हैं “महिलाओं के स्वास्थ्य पक्ष पर ध्यान दिए बिना महिला सशक्तीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना असम्भव है। अतः महिलाओं के स्वास्थ्य आप को ध्यान में रखते हुए उनके लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप और स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

1000 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

स्वाती संस्था के द्वारा महिला सशक्तीकरण कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 1000 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपस्थित सभी महिलाओं का शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही सभी महिलाओं को स्वास्थ किट भेंट करी गयी।

संस्था के तहत किए गए कार्य

संस्था के माहवारी स्वच्छता अभियान द्वारा महिलाओं को सैनिटरी पैड के वितरण, उपयोग एवं उपलब्धता के बारे में अवगत कराया जाता है। विभिन्न स्त्री रोगों के संबंध में महिलाओं को यह संस्था जागरूक करने का प्रयास करती है। महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े हर प्रयास को यह संस्था सफल बनाने का कार्य भलीभाँति करती है।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story