×

पूर्ति कार्यालय का शर्मनाक रवैया, महिला से कहा राशन नही मिलेगा तो मर जाओगी क्या  

राम देवी के मुताबिक अब उनको गेट के अंदर भी जाने नही दिया जाता है। जैसे-तैसे महिला ने आफिस के अंदर पहुंची तो आफिस के अंदर बैठे बाबुओं ने महिला से कहा कि राशन नही मिलेगा तो क्या मर जाओगी। और महिला के राशन कार्ड बनवाने से सम्बंधित कागजात फाड़कर भगा दिया।  इसके बाद महिला के आंखों मे आंसू आ गए और वह बाहर आ गई। 

SK Gautam
Published on: 16 March 2019 2:15 PM GMT
पूर्ति कार्यालय का शर्मनाक रवैया, महिला से कहा राशन नही मिलेगा तो मर जाओगी क्या  
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में जिला पूर्ति कार्यालय का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां चुनाव आचार सहिंता लागू होने के बाद, विभाग के बाबू और कर्मचारी मनमाने हो गए हैं और काम न करना पड़े, इसका का जमकर फायदा उठा रहे हैं। कार्यालय आने वाले फरियादियों के साथ अभद्रता करके भगा देते है। एक महिला जिसका राशन कार्ड सिंधौली कस्बे से खुटार के लिए स्थानांतरित होना था। लेकिन उस महिला को आफिस के अंदर नही जाने दिया गया।

ये भी देखें:पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

यह मामला है, खुटार कस्बे की रहने वाली महिला राम देवी का जो की, अपना राशन कार्ड स्थानान्तरण के सम्बन्ध जिला पूर्ती कार्यालय गई थी। उन्होंने बताया कि वह पहले सिंधौली कस्बे में रहती थी। लेकिन कुछ माह पहले वह खुटार कस्बे मे रहने लगी है। लेकिन उनका राशन कार्ड सिंधौली का बना है। इसलिए खुटार कस्बे मे कोटेदार राशन नही देता है। पिछले दो माह से वह जिला पूर्ती कार्यालय के चक्कर काट रही है। लेकिन यहां यह कह दिया जाता है कि बाद में आना। राम देवी के मुताबिक अब उनको गेट के अंदर भी जाने नही दिया जाता है। जैसे-तैसे महिला ने आफिस के अंदर पहुंची तो आफिस के अंदर बैठे बाबुओं ने महिला से कहा कि राशन नही मिलेगा तो क्या मर जाओगी। और महिला के राशन कार्ड बनवाने से सम्बंधित कागजात फाड़कर भगा दिया। इसके बाद महिला के आंखों मे आंसू आ गए और वह बाहर आ गई।

ये भी देखें:गोवा: कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, गवर्नर को लिखा पत्र

उस महिला का ये भी कहना है कि जिला पूर्ती कार्यालय से खुटार कस्बा करीब 70 किलोमीटर दूर है। इसलिए आने–जाने में उस महिला के काफी पैसे खर्च हो चुके है। इस तरह की अभद्रता सिर्फ इसी महिला के साथ नाहीं हुई है। बल्कि ऐसा वहां पर आने वाले सभी फरियादियों के साथ हो रहा है। आफिस के गेट पर ताला लटका दिया जाता है। जबकि आफिस के अंदर सभी बाबू मौजूद रहते है। लेकिन उन बाबुओं के पास फरियादियों से मिलने का वक्त नही रहता है। गेट पर खङे एक होमगार्ड को फरियादियों से मिलने के लिए लगा दिया गया है। वह फरियादियों से एप्लीकेशन लेकर उनको जाने के लिए बोल देता है।

ये भी देखें: मदरसे में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

यहां का जिला पूर्ति विभाग आये दिन भ्रष्टाचार के मामले मे सुर्खियों मे रहता है। लेकिन जिला प्रशासन के आलाधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही देते है। यही कारण है कि इस कार्यालय में तैनात बाबू खुलेआम भ्रष्टाचार और फरियादियों के साथ अभद्रता करने पर अमादा है। इस मामले पर कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नही है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story