×

Republic Day 2021: शाहजहांपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, दिया जाएगा ये खास संदेश

दरअसल गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यूपी के शाहजहांपुर में मोहित रस्तोगी की देख रेख में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उनके सहयोगी तिरंगा यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर चुके है।

Chitra Singh
Published on: 24 Jan 2021 1:44 PM GMT
Republic Day 2021: शाहजहांपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, दिया जाएगा ये खास संदेश
X
Republic Day 2021: शाहजहांपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, दिया जाएगा ये खास संदेश

शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज्यादातर सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूलों और अन्य संस्थानों में कार्यक्रम किए जाते हैं। लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भाईचारे का संदेश देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। जिसमें बड़ी तादाद में लोगों से पहुचने की अपील की है।

तिरंगा यात्रा

दरअसल गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यूपी के शाहजहांपुर में मोहित रस्तोगी की देख रेख में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उनके सहयोगी तिरंगा यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर चुके है। तिरंगा यात्रा से जुड़ी जानकारी देने के लिए आयोजन मोहित रस्तोगी ने होटल में पत्रकारों से वार्ता की। तिरंगा यात्रा चार खम्बा स्थित हिंदू सत्संग भवन से शुरू होगी, उसके मुख्य मार्ग चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर होते हुए नगर निगम के पास शहीद स्थल पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर खत्म की जाएगी। आयोजन ने लोगों से तिरंगा यात्रा में पहुचने की अपील की है। इस तिरंगा यात्रा का मकसद है आपसी भाईचारे का संदेश देना।

Shahjahanpur news

ये भी देखें: Hardoi: शातिर चोरों का पर्दाफाश, ऐसी बड़ी घटनाओं को देते थे अंजाम

भाईचारे का संदेश

तिरंगा यात्रा के आयोजन मोहित रस्तोगी ने बताया कि, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर 12 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे का संदेश देना होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी सहयोग करने की अपील की है।

रिपोर्ट- आसिफ अली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story