×

एक्सप्रेस के एसी कोच का पहिया हुआ जाम, रात में रोजा जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन

पिछले 6 घंटे से एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए जाम होने से ट्रेन जंक्शन पर खड़ी है। ट्रेन मे पीने के लिए पानी नही है। ट्रेन के टायलेट मे पानी नही है। यात्रियों का हाल बेहाल हो चुका है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Jun 2019 8:24 AM GMT
एक्सप्रेस के एसी कोच का पहिया हुआ जाम, रात में रोजा जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन
X

शाहजहांपुर: पिछले 6 घंटे से एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए जाम होने से ट्रेन जंक्शन पर खड़ी है। ट्रेन मे पीने के लिए पानी नही है। ट्रेन के टायलेट मे पानी नही है। यात्रियों का हाल बेहाल हो चुका है। रात मे 1 बजे ट्रेन के पहिए जाम होने के बाद अभी तक उसके पहिए बदलने का कार्य रेलकर्मी नही कर सके। अब यात्रियों का सब्र टूट गया और हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि रेलवे का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

यह भी देखें... विदेश मंत्री ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर से की मुलाकात और इन मु्द्दों पर की बातचीत

दरअसल रौजा जंक्शन पर रात 1 बजे से सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन खङी है। ये ट्रेन दिल्ली से रक्सौल जा रही है। रात मे ट्रेन जैसे ही रौजा जंक्शन पर पहुची तो ट्रेन का एसी कोच का पहिया जाम हो गया। ट्रेन को जंक्शन पर खड़ी कर दिया गया। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी रेलकर्मियों ने ट्रेन के जाम पहिये को बदलने का कार्य शुरू नही किया।

भीषण गर्मी की वजह से यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। उन्होंने कई बार रेलवे कर्मियों से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई कुछ बताने को राजी नही था। ट्रेन मे यात्रियों के लिए पीने का पानी नही था। इतना ही नही ट्रेन के टायलेट तक मे पानी की व्यवस्था नही थी। ऐसे मे यात्रियों का और ज्यादा बुरा हाल हो चुका था। आखिरकार यात्रियों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने जंक्शन पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी देखें... टप्पल कांड में राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने लिया ब्योरा, आज करेंगी दौरा

यात्रियों के मुताबिक रात 1 बजे से ट्रेन रौजा जंक्शन पर खड़ी है। बताया गया है कि ट्रेन के पहिए जाम हो गए है। लेकिन ट्रेन मे हमारे लिए पानी का पानी नही है। टायलेट तक मे पानी नही है। यात्रियों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पङ रहा है। जब रेलवे कर्मियों से बात करने की कोशिश की तो कोई भी कुछ सही बताने को राजी नही है।

वही इस मामले मे रेलवे अधिकारियों से बात करने की कोशिश की। लेकिन कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story