TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Noida: किसान नेता टिकैत का बड़ा बयान, कहा कमेटी कर रही जांच

रविवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में किसान नेताओं ने भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर हरियाणा सरकार गिराने के लिए एक राजनीतिक पार्टी के साथ मिलीभगत कर आरोप लगाया था। अध्यक्षता कर रहे किसान नेता शिव कुमार कक्का ने चढ़ूनी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Chitra Singh
Published on: 18 Jan 2021 2:35 PM GMT
Noida: किसान नेता टिकैत का बड़ा बयान, कहा कमेटी कर रही जांच
X
Noida: किसान नेता टिकैत का बड़ा बयान, कहा कमेटी कर रही जांच

नोएडा। भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी का मामला किसान आंदोलन में गर्माने लगा है। राष्ट्रिय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चढ़ूनी को संगठन का मजबूत व्यक्ति कहा। आरोपो की जांच के लिए एक समिति बनी है। वह अपनी रिपोर्ट देगी। बैठक के दौरान 70 लोग उपस्थित थे। मैं संगठन के कार्य से बाहर गया था। यदि वह अकेले किसी राजनितिक पार्टी के नेताओं से मिले तो ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए था।

किसान नेताओं ने लगाए भाकियू नेता पर आरोप

दरअसल, रविवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में किसान नेताओं ने भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर हरियाणा सरकार गिराने के लिए एक राजनीतिक पार्टी के साथ मिलीभगत कर आरोप लगाया था। अध्यक्षता कर रहे किसान नेता शिव कुमार कक्का ने चढ़ूनी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वह चढ़ूनी का तत्काल निष्कासन चाहते थे। इस मामले में एक पांच सदस्य समिति बनी है। वह रिपोर्ट 2० जनवरी को सौंपेगी। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

rakesh tikait

यह पढ़ें…3 दिन होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, चलेगी शीतलहर

हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं- टिकैत

राकेश टिकैत सोमवार को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में आयोजित महापंचायत में पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से कहा कि हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है। बल्कि भारत सरकार की पालिसी से है। सत्ता रूढ़ पार्टी के कई विधायक भी हमारे साथ जुड़े है। हमे किसी के वोट पर चोट नहीं करना। किसी पार्टी के खिलाफ नहीं बोलना है। ऐसा करने से उसकी विचार धारा से जुड़े लोगों को बुरा लगता है। ऐसा नहीं करना। बहराल गुरुनाम सिंह चढ़ूनी मामले के बाद सियासी पारा बढ़ने लगा है। राकेश टिकैट ने उन्हें संगठन का मजबूत व्यक्ति करार दिया है। वह संगठन में रहेंगे या नहीं यह कमेटी की रिपोर्ट ही तय करेगी।

रिपोर्ट- दीपांकर जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story