×

3 दिन होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों यानी 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Jan 2021 1:52 PM GMT
3 दिन होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, चलेगी शीतलहर
X
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में 22 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड समेत कई राज्यों को शीतलहर ने अपनी चपेट में ले लिया है। दिल्ली में तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में घने कोहरा रह सकता है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों यानी 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी।

पहाड़ों से बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है और कोहरे के साथ पाला भी पड़ रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में 22 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...फिर अर्नब जायेंगे जेल: पुलवामा अटैक पर बढ़ी मुसीबत, गृह मंत्री ने उठाए सवाल

Heavy Rain And Snowfall

दो से तीन दिन लोगों को सताएंगी बर्फीली हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री पर रह सकता है। 19 जनवरी को तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। वहीं 20 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। बर्फीली हवाएं दो से तीन दिन लोगों को सताएगी। जनवरी में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है।

ये भी पढ़ें...भयानक झड़प BJP-TMC कार्यकर्ताओं में, शुभेंदु अधिकारी की रैली में बड़ा हंगामा

तो बिहार की राजधानी पटना में भीषण ठंड पड़ रही है और सोमवार को तापमान 7 डिग्री है। यहां के लोगों को अभी ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे यही हालात बने रहेंगे। सर्द हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें...क्या किसान संगठनों में हो चुकी है दो फाड़, बयानों से समझें किस ओर जा रहा आन्दोलन

पहाड़ों पर भीषण ठंड

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर के कई इलाकों में झील और जल स्त्रोत जम गए हैं। उत्तराखंड के औली में तापमान माइनस 3 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बागेश्वर में पाले के साथ साथ कोहरे का भी कहर है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story