×

तिरंगा दिवालीः इस पार्टी ने दिखाया देश भक्ति का रंग, खूब हुई तारीफ

देशवासियों के जीवन में खुशहाली है उनका जीवन उन्नति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े। जहां तक बिल्डिंग पर की गई रोशनी में तीन रंगों का इस्तेमाल किए जाने का सवाल है तो जैसे दीपावली का त्यौहार भारत के जन-जन के मन से जुड़ा हुआ है वैसे ही भारत के लोगों के जीवन में तिरंगा भी खास अहमियत रखता है।

Newstrack
Published on: 16 Nov 2020 12:57 PM GMT
तिरंगा दिवालीः इस पार्टी ने दिखाया देश भक्ति का रंग, खूब हुई तारीफ
X
Tricolor Diwali: This party showed the colour of patriotism, was praised

लखनऊ. दीपावली को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने देश भक्ति के रंग में रंग कर मनाया। प्रदेश कांग्रेस का मुख्यालय दीपावली पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का आभास कराता रहा। कांग्रेस के तिरंगा दिवाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

मुख्यालय पे उतरा तिरंगे का अक्स

उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय दीपावली के मौके पर बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दिया। विशालकाय कार्यालय को ऊपर से नीचे तक रंग-बिरंगी झालरों से इस तरह सजाया गया है कि बाहर से देखने पर महसूस होता है जैसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अक्स पूरी बिल्डिंग पर उतर आया हो। लाल हरा और सफेद तीनों ही रंग क्रम से पूरी बिल्डिंग पर दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में बरसेंगे बादल, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

सोशल मीडिया पर कांग्रेस तिरंगा दिवाली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर सकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यह दीपावली मनाने का शानदार अंदाज है। त्योहार के साथ साथ हमें राष्ट्र भावना को भी बनाए रखना चाहिए।

नई स्फूर्ति और ऊर्जा

उत्तर प्रदेश कांग्रेश के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली का त्योहार भारत के सभी लोग धूमधाम से मनाते हैं यह खुशियों का त्योहार है और लोगों को नए साल में नई स्फूर्ति और ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है लोग एक दूसरे के लिए समृद्धि और संपन्नता की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें: बच्चन परिवार की लाडली का जन्मदिन, तस्वीरों में देखें फैमिली संग आराध्या की बॉन्ड

देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी होने पर से कांग्रेस भी चाहती है कि देशवासियों के जीवन में खुशहाली है उनका जीवन उन्नति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े। जहां तक बिल्डिंग पर की गई रोशनी में तीन रंगों का इस्तेमाल किए जाने का सवाल है तो जैसे दीपावली का त्यौहार भारत के जन-जन के मन से जुड़ा हुआ है वैसे ही भारत के लोगों के जीवन में तिरंगा भी खास अहमियत रखता है।

एकता अखंडता में पगी दिवाली

भारत के राष्ट्रध्वज का तीन रंग वास्तव में देश की राष्ट्रीयता अखंडता और एकता का प्रतीक है। कांग्रेस कार्यकर्ता इन तीन रंगों को अपने जीवन के सबसे निकट पाते हैं इसलिए जब दीपावली पर बिल्डिंग को रंगीन झालरों से सजाने का मौका आया तो कार्यकर्ताओं ने इसे तीन रंग में रंग डाला है। कार्यकर्ताओं को भी बिल्डिंग का यह नजारा अच्छा लग रहा है। दीपावली का त्यौहार भी इसी तरह से सभी रंग और विचार के लोगों के साथ मिलजुल कर मनाया जाए यही हमारा संदेश है।

अखिलेश तिवारी की रिपोर्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story